धीरेंद्र शास्त्री मजबूरी में करते हैं ये काम! मंच से लाखों लोगों के सामने किया कबूल

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री लोगों के बीच इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं. इस बीच उनका एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह यह बताते हुए नजर आ रहे हैं कि कुछ काम तो वह मजबूरी में करते हैं. लेकिन समाज का भला होता है तो वह कर लेते हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने ये बयान मंच से लाखों लोगों के सामने दिया और कबूल किया कि मजबूरी में उनको बड़े-बड़े लोगों और मशहूर हस्तियों से संपर्क रखना पड़ता है. उनको मंच पर बुलाना पड़ता है. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी बताया कि गरीब इंसान को मंच पर क्यों नहीं बुलाया जाता है. उसका इस्तेमाल सिर्फ ताली बजवाने के लिए क्यों किया जाता है?

ताली बजाने के काम आता है गरीब!

वायरल वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि क्षमा करिएगा, हम बहुत उलटे आदमी हैं. मंच पर वही आते हैं जो सम्माननीय होते हैं, नेता होते हैं या अभिनेता होते हैं या फिर रुपये वाले. गरीब हमेशा बस ताली बजाने के काम आता है. बहुत कड़वी बात है. लेकिन क्या बताएं हमारी भी मजबूरी है.

धीरेंद्र शास्त्री मजबूरी में करते हैं ये काम

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि उनकी मजबूरी यह है कि अगर उनको नहीं बुलाएंगे और माला नहीं चढ़ाएंगे, नहीं उनको पट्टिका डालेंगे, जय सीता राम नहीं करेंगे तो ये पंडाल कौन लगवाएगा. हमारे श्रीमान् कहने से पंडाल लगकर 4-5 लाख लोगों को कथा का बालाजी की कृपा से लाभ मिल रहा है तो 10 मिनट देने में क्या घाटा है?

आरोपों पर धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा?

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने धीरेंद्र शास्त्री पर चमत्कार के नाम पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया था. हालांकि, पुलिस की तरफ से धीरेंद्र शास्त्री को क्लीन चिट मिल चुकी है. धीरेंद्र शास्त्री ने उनके ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार दिया है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह कोई चमत्कार या जादूगरी नहीं करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi से मिलने दिल्ली पहुंचे नेपाल के पीएम Balendra Shah, सीमा विवाद से लेकर बिजली तक होगी बात ............. सपा और Congress में भाजपा को रोकने की इच्छाशक्ति नहीं: Chandrashekhar Azad | उत्तर प्रदेश में Voter List पुनरीक्षण का दूसरा चरण 28-29 नवंबर को, 1.73 लाख केंद्रों पर बैठेंगे BLO .................... BJP के नारे पर Akhilesh Yadav का तंज, कहा- चुनाव चिह्न कमल मुरझा चुका है |      Chandrashekhar Azad का नया दाव, Samajwadi Party-Congress को 26 नवंबर की रैली में बुलाया ......... Kota Udaipur highway पर भीषण हादसा, खाटू श्यामजी से लौट रहे परिवार के 9 लोगों की मौत | UP में BJP सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, Akash Anand बोले- चुनाव में जनता हाथी से बराबर करेगी हिसाब .... Madhya Pradesh के बालाघाट के मेले में चाऊमीन खाना पड़ा भारी, 118 बच्चे समेत 130 लोग अस्पताल में भर्ती
Advertisement ×