PM मोदी बोले- युवा ही देश की असली अमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 21 नवंबर को लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने ITI और IIT के विद्यार्थियों को देश की असली पूंजी बताते हुए कहा कि युवा ही भारत का सामर्थ्य और भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा। सुबह मैं पश्चिम बंगाल गया और आईआईटी खड़गपुर के 75वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुआ।

आज मैं जितनी उमंग के साथ आईआईटी के विद्यार्थियों के पास गया था, उतनी ही उमंग के साथ आईटीआई के विद्यार्थियों के बीच भी आया हूं। आईटीआई में पढ़ते हुए आपने जो कौशल (स्किल) सीखा है, वही ‘विकसित भारत’ की बड़ी ऊर्जा है। दुनिया के सैकड़ों काम आप लोगों के कौशल से ही संपन्न होते हैं।

‘डिग्री नहीं, हुनर भी जरूरी’

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद भी देश लंबे समय तक गुलामी की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाया। इसी वजह से नौकरियों में डिग्री और सर्टिफिकेट को ज्यादा अहमियत दी गई। हुनर और कौशल पीछे छूटते गए। उन्होंने दादाजी धर्माधिकारी की किताब का एक किस्सा सुनाया। पीएम मोदी ने बताया कि एक पोस्ट ग्रेजुएट युवक नौकरी की सिफारिश के लिए उनके पास पहुंचा।

वह बार-बार अपनी डिग्री का जिक्र कर रहा था। तब दादाजी धर्माधिकारी ने उससे पूछा कि उसे क्या काम आता है। क्या वह गाड़ी चला सकता है या खाना बना सकता है? युवक इन सवालों का जवाब नहीं दे पाया। वह सिर्फ अपनी डिग्री की बात करता रहा। पीएम मोदी ने कहा कि अब वक्त बदल रहा है। आने वाले समय में हुनर रखने वाले लोगों की मांग बढ़ेगी। दुनिया के कई देश भारत से कुशल कामगार चाहते हैं। उन्हें सिर्फ यूनिवर्सिटी से पढ़े युवा नहीं, बल्कि ITI से प्रशिक्षित लोग भी चाहिए।

अंगूठा काटने की प्रथा का जिक्र कर क्या बोले PM मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पारंपरिक कौशल और कारीगरों की ऐतिहासिक भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि भारत कभी दुनिया के लिए आकर्षण और समृद्धि का केंद्र था। उनके मुताबिक, आक्रांताओं ने भारतीय कारीगरों के हुनर को निशाना बनाया और उनके अंगूठे काटे जाने जैसी घटनाओं के जरिए कौशल को कमजोर करने की कोशिश की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन लोगों को पता था कि कारीगरों के हाथों का हुनर ही भारत की समृद्धि की बड़ी ताकत था। इसलिए इस क्षमता को नष्ट करने की कोशिश की गई।

मैकाले ने देश की शिक्षा व्यवस्था को चौपट किया

पीएम मोदी ने कहा कि अंग्रेजों ने कौशल आधारित व्यवस्था को समाप्त किया। मैकाले ने देश की व्यवस्था को तबाह किया और उस शिक्षा व्यवस्था ने देश के कौशल को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने केवल क्लर्क तैयार करने का काम किया। आज जब कोई बच्चा आईटीआई में प्रवेश लेता है, तो माता-पिता यह बात छिपाते हैं, लेकिन अब इस मानसिकता को खत्म करना होगा। जितना सम्मान आईआईटी के विद्यार्थियों को मिलेगा, उतना ही सम्मान आईटीआई के विद्यार्थियों को भी मिलना चाहिए।

‘सोना खरीदना किया क‍म तो देश के पैसे बच गए’

कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान सोने की खरीदारी को लेकर अपनी पुरानी सलाह का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि करीब एक साल पहले उन्होंने देशवासियों से अपील की थी कि अगर बहुत जरूरी न हो तो सोना न खरीदें। उस समय कई लोगों ने उनकी बात का मजाक उड़ाया था। लेकिन अब लोग उन्हें बता रहे हैं कि उनकी सलाह मानने से उनके पैसे बच गए। पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों ने उनकी बात मानी और सोने की खरीदारी कम की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मां के अंतिम दर्शन पर छलका CM योगी का दर्द, कंधा देते हुए नम हुईं आंखें; बार-बार पोंछते दिखे आंसू .......... Akhilesh Yadav का कड़ा रुख, पक्षपाती अफसरों पर Election Commission से एक्शन की मांग | यूपी पुलिस से हुई बड़ी चूक! सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर; VIDEO से लखनऊ तक मचा हड़कंप |      'सुना है आप चुनावी 'मनी'फेस्टो जारी करने वाले हैं?', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- न सरकार बनेगी, न वादा पूरा करने का प्रेशर रहेगा | मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया पुत्रधर्म, CM योगी के लिए कुमार विश्वास का भावुक संदेश; आद्य शंकराचार्य से की तुलना . Vaishno Devi में 87 लाख भक्तों ने किए दर्शन, Shrine Board को एक करोड़ पार होने की उम्मीद
Advertisement ×