पीएम मोदी के बाद क्या CM योगी आदित्यनाथ पेश करेंगे प्रधानमंत्री पद पर दावेदारी? खुद दिया जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद बीजेपी की तरफ से पीएम पद का दावेदार कौन होगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. कोई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को तो कोई यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पीएम मोदी के बाद प्रधानमंत्री पद का दावेदार बताता है. कई जगहों पर बीजेपी के अन्य मुख्यमंत्रियों की भी चर्चा होती है. लेकिन इस बीच, सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि वह पीएम मोदी के बाद प्रधानमंत्री पद के दावेदार बनेंगे या नहीं. एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री की दावेदारी वाले सवाल का जवाब सीएम योगी ने दिया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी में बीजेपी 2019 के मुकाबले ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

सीएम योगी PM पद के दावेदार?

लोकसभा चुनाव पर कही ये बात

बता दें कि इंटरव्यू में सीएम योगी आदित्यनाथ से 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भी सवाल पूछे गए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी को 2024 में एक बार फिर बहुमत मिलेगा. इस बार यूपी में और ज्यादा सीटें जीतेंगे. बीजेपी की सरकार ही आएगी. अगले आम चुनाव में बीजेपी को 300 से 315 लोकसभा सीटें मिलने की उम्मीद है.

रामचरितमानस विवाद पर योगी दो टूक

वहीं, रामचरितमानस की चौपाई को लेकर हो रहे विवाद पर सीएम योगी ने कहा कि यह विवाद विकास से ध्यान हटाने के लिए हो रहा है. लेकिन समाज में वैमनस्यता फैलाने में उनको कामयाबी नहीं मिलेगी. समाज उनकी असलियत समझ चुका है. वहीं, हिंदुत्व का पोस्टर बॉय होने पर सीएम योगी ने कहा कि हिंदुत्व सॉफ्ट या हार्ड नहीं होता है. वह सिर्फ हिंदुत्व होता है. भारत में जीवन जीने की मूल पद्धति ही हिंदुत्व है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×