अखिलेश यादव वहां जा रहे, जहां हमने 400 साल तक पढ़ी नमाज… अयोध्या दौरे पर भड़के ओवैसी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य सियासत में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। इसी कड़ी में मेरठ में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी, कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोला। अपने भाषण के दौरान ओवैसी ने अखिलेश यादव  के अयोध्या में राम मंदिर जाने को लेकर भी निशाना साधा।

ओवैसी ने अखिलेश यादव के अयोध्या में राम मंदिर जाने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि वे उस जगह जा रहे हैं, जहां मुस्लिम समुदाय ने 400 सालों तक नमाज पढ़ी थी। इसके अलावा उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष को PDA फॉर्मूले पर भी घेरा।

उन्होंने सवाल खड़े करते हुए कहा कि अखिलेश यादव कभी अल्पसंख्यकों को तो कभी अगड़ों को पीडीए का हिस्सा बताते हैं। ओवैसी ने पीडीए की एक नई परिभाषा गढ़ते हुए इसे ‘पलट दिया अखिलेश’ करार दिया।  उन्होंने कहा, ‘असल पीडीए के मायने ये हैं कि पलट दिया अखिलेश। पीडीए- पलट दिया अखिलेश।’

मंच से ओवैसी ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को क्यों समर्थन दे रही है और उन्हें मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में क्यों देख रहे हैं। ओवैसी ने पूछा कि सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्त होने और श्रावस्ती में मदरसा तोड़े जाने जैसी घटनाओं के समय अखिलेश यादव पीड़ितों के साथ खड़े होने क्यों नहीं गए? इसके विपरीत उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब ईद की नमाज को लेकर हुए विवाद के दौरान चंद्रशेखर आजाद मजबूती से आगे आए और नमाज पढ़ने का समर्थन किया।

इस दौरान उन्होंने चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन पर कहा कि चंद्रशेखर से हाथ नहीं मिलाया, दिल मिलाया है। एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ के बैनर तले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ओवैसी ने कहा कि दोनों पार्टियां अपनी-अपनी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगी। उनका लक्ष्य चंद्रशेखर आजाद को यूपी का मुख्यमंत्री बनाना है।

अपने संबोधन में ओवैसी ने अयोध्या का जिक्र करते हुए सीधे तौर पर जनता के सामने एक तुलना रखी। उन्होंने कहा कि एक तरफ चंद्रशेखर आजाद हैं जो संकट के समय समुदाय के साथ डटकर खड़े रहते हैं और नमाज पढ़वाने में मदद करते हैं, वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव उस स्थान पर जाने की तैयारी में हैं जहां सदियों तक नमाज पढ़ी गई थी। ओवैसी ने भीड़ से सीधा सवाल करते हुए कहा कि अब अंतिम फैसला जनता को ही करना है कि वे किसके साथ जाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
माफिया मिट्टी में मिल गए, दंगाई चूहे बनकर बिल में दुबक गए, टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बोले CM योगी .... अखिलेश यादव वहां जा रहे, जहां हमने 400 साल तक नमाज पढ़ी, सपा प्रमुख के अयोध्या दौरे पर भड़के ओवैसी | 'परिवार की दरी बिछाने आइए', पंकज चौधरी ने गढ़ी सपा के PDA की नई परिभाषा, कहा- पार्टी अध्यक्ष से मुख्यमंत्री पद की दावेदारी तक . BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चेतावनी, संगठनों में बैठे दिमागी नक्सलियों से रहें सतर्क |      Sonam Wangchuk 60 दिनों के लिए नजरबंद, Leh में सभा और जुलूस पर लगा कड़ा प्रतिबंध ............................. Jaipur में JDA का अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर शुरू, 260 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर | जय छठी मइया! पीएम मोदी ने देशवासियों को छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं, की नई ऊर्जा और जागरूकता की कामना ....... Maharashtra के Palghar में Chhath Puja पर रोक से भड़के श्रद्धालु, तोड़ा झील का ताला
Advertisement ×