Hair Color कराने के बाद न हों रिलैक्स, इन 3 बातों का रखें ख्याल; वरना उतर जाएगा रंग

खूबसूरत बालों की चाहत भला किसे नहीं होती, इसकी वजह से आपकी ओवरऑल ब्यूटी निखर कर सामने आने लगती है. मौजूदा दौर में बालों को कलर कराने का चलन काफी ज्यादा हो गया. हालांकि कई लोग सफेद बाल निकलने की वजह से भी हेयर कलर कराते हैं. आप इसके लिए महंगे सैलून में जाने से गुरेज नहीं करते, लेकिन इस बात का ख्याल रखना होगा कि एक बार कलर कराने के बाद आपका काम खत्म नहीं होता, इसके बाद भी कुछ बातों का ख्याल रखना पड़ता है.

कलर्ड बालों को डैमेज से बचाने के 3 तरीके
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जूशिया भाटिया सरीन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इससे जुड़ी जानकारी दी है, उन्होंने कहा, ‘क्या आपके सैलून ने आपके कलर्ड ट्रीटेड बालों को बचाए रखने के लिए एक महंगा शैम्पू लगाने पर जोर देते हैं? क्या आपको बताया गया है कि सल्फेट फ्री शैंपू आपके बालों के रंग को सुरक्षित रखेगा? मैं आपको बता दूं, पानी आपका दुश्मन है न कि आपके शैम्पू में मौजूद सल्फेट्स. यहां 3 तरीके दिए गए हैं जिनसे आप अपने बालों को पानी के नुकसान से बचा सकते हैं.

1. अपने बालों को बार-बार न धोएं. पानी आपके बालों में सूजन पैदा करता है, न कि सल्फेट की वजह से ऐसी परेशानी पैदा होती है. यह सूजन पोर्स का निर्माण कर सकती है जो आसानी से आपके बालों का रंग निकाल देगी.

2. नहाने के तुरंत बाद अपने बालों को निचोड़कर सूखा दें जिससे सारा पानी निकल जाए

3. अपना शैम्पू सेलेक्ट करते वक्त इसमेंअमोमेथिकॉन की तलाश करें, ये वास्तव में आपके बालों के रंग को बनाए रखने में मदद करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×