कहीं बढ़ेगा पारा तो कहीं पड़ेगी बर्फ, अगले तीन दिन बेहद अहम; जारी हुआ ये अलर्ट

दिल्ली में 27 फरवरी तक तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है. 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जिसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होगी और उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा जैसे जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. यह जानकारी IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने दी है.

उन्होंने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 फरवरी और 1 मार्च को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी. पंजाब के उत्तरी हिस्सों और जम्मू में बूंदाबांदी हो सकती है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.

बता दें कि दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम में सामान्य से दो डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने दिन के दौरान आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है.

वहीं जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों में मौसम शुष्क और साफ रहा. मौसम विभाग ने शनिवार को कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान भी शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है.

श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.6, पहलगाम में माइनस 3.2 और गुलमर्ग में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस रहा. लद्दाख क्षेत्र में करगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 और लेह में माइनस 9 डिग्री सेल्सियस रहा. जम्मू में 11, कटरा में 11.6, बटोटे में 8, बनिहाल में 6.4 भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×