होली खेले रूघुवीरा पर जमकर थिरके युवक

कानपुर। बीपीएस न्यूज –  ओमपुरवा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राम कुमार यादव (गुड्डू )के नेतृत्व मे होली मिलन व सांस्कृतिक समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया। मुख्य अतिथि सासंद सत्यदेव देव पचौरी व विशिष्ट अतिथि निवर्तमान विघायक रघुनंदन सिंह भदौरिया,राकेश तिवारी,विनोद गुप्ता ,आशा द्विवेदी का माल्यार्पण व रूपटटा पहनाकर स्वागत व अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि सासंद सत्यदेव पचौरी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि होली को त्यौहार एकता व भाई चारे का त्यौहार है। हम सबको
मिलकर एक दूसरे की मदद करनी चाहिये।
निवर्तमान विघायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने कहा कि जब से केंद्र मे मोदी की सरकार बनी है जब से भष्टाचार पर काफी हद तक लगाम कसी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश मे योगी सरकार ने सारे गुंडे मवाली को जेल के अंदर भेज दिया है या वह प्रदेश छोड़कर बाहर भाग गये है। अन्य वक्ता राकेश तिवारी,आशा द्विवेदी आदि ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आप को अपने कर्म करने चाहिए, अपने विचार शुद्ध रखने चाहिये, किसी के साथ छल कपट नही करना चाहिए। होली के महत्व के बारे मे बताया, भष्टाचार मुक्त उत्तर प्रदेश बनाने मे योगी सरकार ने देश मे एक अलग पहचान बनाई है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम मे गणेश वंदना,राघा कृष्ण व फूलो की होली का मनमोहन नृत्य देखकर आये अतिथि ताली बजाने पर मजबूर हुये।
होली खेले रघुवीरा पर आये लोग थिरकते नजर आये।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार यादव (गुड्डू), अमरीश जायसवाल, विनोद गुप्ता, सनी जायसवाल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, राकेश ओझा,राजेश अवस्थी,लल्लू पंडित किरन निषाद आदि लोग विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके पर जयपुर में हमला, समर्थकों के कंधे पर बैठे थे, तभी दनादन मारे थप्पड़ | ममता बनर्जी के घर से निकल रहे थे कुणाल घोष, अचानक सामने आए युवक ने अंडा फेंककर किया हमला | राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच तेज, अयोध्या पहुंची 3 सदस्यीय टीम, सुप्रीम कोर्ट में भी दायर हुई याचिका | फैजल खान मेरी हत्या करवा सकता है, उसने गोली चलवाई और आरोप मुझ पर, उसे किस नेता का संरक्षण, जेल से बाहर निकलते ही रौशन आनंद का फूटा गुस्सा
Advertisement ×