दिन व रात के तापमान का अंतर बढा रहा बिमारियों का खतरा

  • दोपहर में पारा 30 डिग्री से ऊपर तो रात में 14 डिग्री के आस-पास
  • संक्रमण फैलने के लिए वातावरण अनुकूल, हर घर में फैला संक्रमण

कानपुर। दिन और रात के तापमान के भारी अंतर के चलते जहां संक्रमण की बीमारियां तेजी से फैल रही है तो वहीं यह समय संक्रमण फैलने का माना जा रहा है। बताया जाता है कि गर्मी और वातावरण में नमी के कारण वैक्टीरिया को पनपने का अवसर मिलता है और जिसके चलते लोग बुखार, जुकाम, खांसी आदि बीमारियों से ग्रसित होते है।

दीपावली के बाद अब आधा नवम्बर भी बीत चुका है लेकिन अभी सर्दी नही हो रही है। हांलाकि रात में सिरहन पैदा करने वाली ठंड होने लगी है लेकिन इसका दिन में कोई प्रभाव नही दिखाई दे रहा है। रात और दिन के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। जहां दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा तो दूसरी ओर रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। कई घरों में पंखे चलते है लेकिन रात में ठंड का स्तर बढता है। ऐसे में बीमारी का खतरा भी बना रहता है। वहंी अब आने वाले कुछ दिनों तक आसमान साफ रहेगा, वर्षा के कोई भी आसार नही है। देर रात तथा सुबह की धुंध बढेगी। मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि अभी एक सप्ताह तक दिन का तापमान ऐसे ही बना रहेगा उसके बाद सर्दी बढेगी। बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गो की सेहत की देखभाल का खास ख्याल रखने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भारत के लिए क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है,समुद्री सुरक्षा से लेकर, QUAD नेताओं के साथ बैठक में बोले PM मोदी ..... उत्तर प्रदेश की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी... राज्य में बढ़े 18 लाख 84 हजार वोटर | भई गति सांप छछुंदर जैसी, राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- दिल्ली के शहजादे के सामने लखनऊ के नवाब ने किया सरेंडर ...... Haridwar में 11 महीने की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सौरभ पुलिस गिरफ्त में |      चक्रवाती तूफान 'AKVAN' का खतरा...बंगाल की खाड़ी में हलचल, दक्षिण भारत से श्रीलंका तक दिखेगा असर .. परिवार-बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही, दो दोषियों को SC से जमानत मिलने पर छलका बिलकिस बानो का दर्द | Azam Khan को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषसिद्धि पर रोक बरकरार, दूसरी ओर ED केस में 10 दिन की न्यायिक हिरासत
Advertisement ×