लाउडस्पीकर मस्जिदों से न हटाएं, UP अल्पसंख्यक आयोग की सरकार से अपील

 

रमजान शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग ने सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार से आगामी रमजान महीने के दौरान बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा का ध्यान रखने का आग्रह किया है. साथ ही आयोग ने मस्जिदों पर कोर्ट द्वारा तय किए गए नियमों के अनुसार लगे लाउडस्पीकर को नहीं हटाने की अपील की है. आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने सरकार से कहा है कि सभी मानकों को ध्यान में रखकर लगाए गए लाउडस्पीकर्स को न हटाया जाए. उन्होंने कहा कि उन्हें नियमों के अनुसार लगाए गए लाउडस्पीकर्स को जबरन हटाए जाने की शिकायतें मिल चुकी हैं.

उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया कि उन्होंने राज्य के चीफ सेक्रेटरी को पत्र लिखा है और रमजान के दौरान सभी जिलों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारी और जिलाधिकारियों की तरफ से सुविधा मुहैया कराने को कहा है. जानकारी के मुताबिक रमजान की शुरुआत 23 मार्च से हो सकती है.

उन्होंने रमजान के महीने में पड़ने वाले शुक्रवार को होने वाली भारी भिड़ के दौरान उचित सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए कहा है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो जाए. उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में इस बात को लेकर शिकायत की है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर्स को हटा दिया जाता है.

दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर यूपी की सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों से नियमों के खिलाफ जाकर लगाए गए लाउडस्पीकर्स को हटाने का अभियान चलाया गया था.

सैफी ने मुस्लिम समाज के लोगों से भी रमजान में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा करने की अपील की है. साथ ही उन्होंने सड़क व पब्लिक प्लेस पर नमाज अदा करने से बचने की बात कही है. सभी द्वारा लिखा गया ये पत्र सरकार के साथ-साथ प्रदेश के डीजीपी, सभी जिलाधिकारी और जिले के पुलिस प्रमुखों को भी भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi से मिलने दिल्ली पहुंचे नेपाल के पीएम Balendra Shah, सीमा विवाद से लेकर बिजली तक होगी बात ............. सपा और Congress में भाजपा को रोकने की इच्छाशक्ति नहीं: Chandrashekhar Azad | उत्तर प्रदेश में Voter List पुनरीक्षण का दूसरा चरण 28-29 नवंबर को, 1.73 लाख केंद्रों पर बैठेंगे BLO .................... BJP के नारे पर Akhilesh Yadav का तंज, कहा- चुनाव चिह्न कमल मुरझा चुका है |      Chandrashekhar Azad का नया दाव, Samajwadi Party-Congress को 26 नवंबर की रैली में बुलाया ......... Kota Udaipur highway पर भीषण हादसा, खाटू श्यामजी से लौट रहे परिवार के 9 लोगों की मौत | UP में BJP सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, Akash Anand बोले- चुनाव में जनता हाथी से बराबर करेगी हिसाब .... Madhya Pradesh के बालाघाट के मेले में चाऊमीन खाना पड़ा भारी, 118 बच्चे समेत 130 लोग अस्पताल में भर्ती
Advertisement ×