दम्पति ने बलि देने के लिए अपना सिर काटा, सुसाइड नोट बरामद

राजकोट। गुजरात के राजकोट जिले में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी ने ‘गिलोटिन’ जैसे उपकरण का इस्तेमाल करके अपना सिर काटकर आत्महत्या कर ली ताकि वे अपने सिर की बलि दे सकें। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दम्पति ने उक्त ‘गिलोटिन’ उपकरण घर पर ही बनाया था। विंछिया थाने के उप निरीक्षक इंद्रजीतसिंह जडेजा ने बताया कि हेमूभाई मकवाना (38) और उसकी पत्नी हंसाबेन (35) ने विंछिया गांव में अपने खेत में एक झोपड़ी में उपकरण के ब्लेड से सिर काटकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी ने आत्महत्या की इस योजना को तरह से अंजाम दिया कि उनके सिर कटने के बाद लुढ़क कर अग्निकुंड में चले जाएं।

उन्होंने कहा कि मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है। जडेजा ने कहा, ‘‘दंपति ने रस्सी से बंधे गिलोटिन जैसे यंत्र के नीचे अपना सिर रखने से पहले एक अग्निकुंड तैयार किया। जैसे ही उन्होंने रस्सी को छोड़ा, लोहे का ब्लेड उन पर गिरा जिससे उनके सिर धड़ से अलग हो गए और अग्निकुंड में लुढ़क गए।’’ उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान शनिवार रात किया गया। उन्होंने कहा कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। दंपति के परिवार के सदस्यों ने कहा कि दोनों पिछले एक साल से हर दिन झोपड़ी में पूजा कर रहे थे। अधिकारी ने कहा कि दंपति के दो बच्चे, माता-पिता और अन्य रिश्तेदार हैं जो पास ही रहते हैं।

अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों को इस बारे में सूचना रविवार सुबह हुई और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने कहा कि दंपति के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने रिश्तेदारों से माता-पिता और बच्चों की देखभाल करने का आग्रह किया है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मृत्यु का एक मामला दर्ज किया गया है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×