मुठभेड़ में शातिर बदमाश रानू उर्फ सुहेल को लगी गोली, किया गया गिरफ्तार 

कानपुर। 7 अगस्त 2026 की रात्रि थाना क्षेत्र साढ़ के ग्राम देवसढ़ में एक महिला के घर में दो बदमाशों द्वारा घर में घुसकर लूटपाट की गई थी। लूटपाट के बाद बदमाशों द्वारा किसी ठोस वस्तु से प्रहार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना स्थानीय पर लूट एवं हत्या की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना में दो अभियुक्त शामिल थे, जिनमें से एक अभियुक्त को पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
घटना का मुख्य अभियुक्त रानू उर्फ सुहेल, जो ग्राम देवसढ़ का ही रहने वाला है, घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थीं।
आज लगभग 03:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त रानू उर्फ सुहेल क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी साढ़ एवं आसपास के थानों की पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में कुंदौली मोड़ के पास पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक पर सवार व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। बाइक सवार द्वारा रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग की गई और मौके से भागने का प्रयास किया गया।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस द्वारा मानवाधिकार संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए तत्काल घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया, इस कार्रवाई में एडीसीपी दक्षिण, एसीपी घाटमपुर, थाना प्रभारी साढ़ एवं आसपास के थानों की पुलिस टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्रवाई के साथ उक्त सनसनीखेज लूट एवं हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए थाना टीम को ₹25,000 का पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त रानू उर्फ सुहेल पर पूर्व से ₹25,000 का पुरस्कार घोषित था। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×