1 मई से बंद रहेगा शिरडी का साईं मंदिर, सामने आई बड़ी वजह

महाराष्ट्र में शिरडी के साईं बाबा के मंदिर में सीआईएसएफ की तैनाती का विरोध किया जा रहा है. शिरडी के ग्रामीण सीआईएसएफ की तैनाती का विरोध कर रहे हैं. इस बीच ऐलान किया गया है कि 1 मई से शिरडी का साईं बाबा मंदर बंद रहेगा. शिरडी में 1 मई से बेमियादी बंद जारी रहेगा. बता दें कि देश-दुनिया के करोड़ों लोगों की साईं में श्रद्धा है. साईं का सबसे प्रसिद्ध मंदिर शिरडी वाला ही माना जाता है. शिरडी के साईं मंदिर में श्रद्धालु खूब दान करते हैं. इस मंदिर में आने वाला दान अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है. ऐसे में 1 मई से शिरडी के साईं मंदिर को बंद करने घोषणा श्रद्धालुओं को हैरानी में डालने वाली है.

लेकिन अब, महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल शिरडी के साईं मंदिर में बंद का आह्वान किया गया है. साईं बाबा मंदिर की सिक्योरिटी के लिए सीआईएसएफ की तैनाती के सरकार के फैसले के खिलाफ बेमियादी बंद का आह्वान किया गया है. दरअसल, शिरडी के साईं मंदिर का प्रशासन सीआईएसएफ की तैनाती का विरोध कर रहा है.

गौरतलब है कि अहमदनगर के शिरडी में बना साईं बाबा का ये मंदिर भारत के बाहर तक प्रसिद्ध है. देश-विदेश से लोग यहां साईं बाबा के दर्शन के लिए आते हैं. हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिरडी के साईं मंदिर में पहुंचते हैं. शिरडी का साईं मंदिर अहमदनगर-मनमाड हाईवे पर स्थित है.

जान लें कि यही सीआईएसएफ तमाम औद्योगिक प्रतिष्ठानों, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट की सुरक्षा करती है. लेकिन, शिरडी में रहने वाले लोग मंदिर वहां सीआईएसएफ के तैनात होने से खुश नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
अखिलेश यादव BJP को जीतना चाहते हैं, कांग्रेस के साथ सीट बंटवारा में देरी... UP विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर का बड़ा बयान  | अनंत सिंह को JDU ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप; विधायकी खत्म करने के लिए भी स्पीकर को लिखा पत्र |      हमारी रक्षा कर रहा है...पाकिस्तान पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने दिया करारा जवाब ............ SEM Court में पेश हुईं AISA अध्यक्ष Neha Bora, दिल्ली पुलिस को मिले कागजात देने के निर्देश | अपराधी कितना भी Deepfake का सहारा ले, वैज्ञानिक क्षमता से खोज निकालेंगे: Yogi Adityanath ........... Akhilesh Yadav के बयान पर भड़के CM Dhami, कहा- पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा
Advertisement ×