जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय.. गोरखपुर की ये घटना किसी चमत्कार से कम नहीं

कभी-कभी ऐसी घटना आंखों से होकर गुजरती है, जिसे देखने के बाद चमत्कार पर विश्वास करने का मन करने लगता है. ऐसे कई चौंका देने वाले वीडियो वायरल हो चुके हैं जिन्हें देखने के बाद आंखों पर यकीन नहीं होता. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिय पर लोगों को इन दिनों हैरान कर रहा है. इस वीडियो में एक बच्चे को मौत के मुह से बाहर आते देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. जिसमें दिखाया गया है कि एक बच्चे को टक्कर मारकर कार उसके ऊपर से गुजर जाती है. लेकिन वह बच्चा बच जाता है. वीडियो को देखने वाला हर कोई इसे चमत्कार बता रहा है.

सीसीटीवी फुटेज से ली गई वीडियो क्लिप में बच्चे को सड़क पर अकेला और आने वाले खतरे से अनजान देखा जा सकता है. अचानक विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने बच्ची को टक्कर मार दी और उसके ऊपर गुजर गई.

हालांकि, बच्चा चमत्कारिक रूप से बच जाता है और घटना के तुरंत बाद खुद खड़ा होकर चलता हुआ दिखाई देता है. यह घटना दो दिन पहले गोरखपुर जिले में हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×