मान्यता प्राप्त दोनों यूनियन सिर्फ अपने और अपने  पदाधिकारियों के लिए सारी सुविधा ले रहे

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की बैठक में विभिन्न विभागो के कर्मचारियो ने केंदीय चिकित्सालय में होने वाली समस्यायों के बारे में अवगत कराया था। आज संघ के स. महामंत्री रूपम पाण्डेय के नेतृत्व में केंद्रीय चिकित्सालय में उद्घोष के साथ जुलूस निकाला गया। 10 सूत्रीय ज्ञापन रूपम पाण्डेय ने  डॉ. संजीव हाण्डू चिकित्सा निदेशक केन्द्रीय चिकित्सालय उ.म.रे./प्रयागराज को दिया। ज्ञापन देते समय प्रयागराज एवं मुख्यालय मण्डलों के सभी शाखाओ के पदाधिकारिगण और भारी संख्या में कर्मचारीगण मौजूद रहे। स. महामंत्री रूपम पाण्डेय ने बताया की कई वर्षो से रेलवे चिकित्सालय में मरीजो की बहुत सी समस्याएं चली आ रही है जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। दोनों मान्यता प्राप्त यूनियने सिर्फ अपने और अपने  पदाधिकारियों के लिए सारी सुविधा, दवा और इलाज़ ले रहे है, बाकी अन्य कर्मचारी/मरीज मौलिक सुविधावों से भी वंचित है। ज्ञापन इस उद्देश्य के साथ दिया गया  है की इस पर अतिशीघ्र कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही साथ स.महामंत्री रुपम पाण्डेय ने कहा कि उड़ीसा के बालासोर जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण हृदय विदारक रेल दुर्घटना में हुई जान – माल़ की हानि अत्यंत स्तब्ध एवम् दुखी करने वाली है ,ईश्वर से प्रार्थना है कि मृतक आत्माओं को शांति प्रदान करे व शोकाकुल परिवारो को सांत्वना एवम् शक्ति प्रदान करें ,एवम् घायलों को जल्द से जल्द स्वस्थ्य करने की कामना की, संघठन ने सभी मृतक आत्माओं की  की शांति के लिए दो मिनट की मौन शांति प्रार्थना की।
ज्ञापन देने में बी. एम. एस विभाग प्रमुख राधे श्याम पांडेय, स.विभाग प्रमुख सुरेश चंद्र फुलवरिया, जिला मंत्री रवि कान्त, केन्द्रीय का. अध्यक्ष ए. के. राय, केन्द्रीय उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह, मण्डल का. अध्यक्ष प्रहलाद कुमार, मण्डल संगठन मंत्री सभाजीत चौबे, राजकुमार दास, अमरेन्द्र तिवारी, लाला रंजय कुमार अंबष्टा, आशीष कुमार मिश्र, अंकितेश पाण्डेय, निरंजन कुमार सिंह, राकेश मीना, ओम शुक्ला, नरेश , धर्मेंद्र सिंह, आजाद कुमार शर्मा, संजय कुमार, अभय सिंह, एम.के खरे, मधुश्याम गुप्ता आदि कर्मचारी, कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×