मुस्लिम युवाओं को मौलाना शहाबुद्दीन की नसीहत, गैर-मुस्लिम लड़कियों पर कह दी बड़ी बात

 

देश में बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों के बीच ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने मुस्लिम युवाओं को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि गैर-मुस्लिम लड़कियों को धोखे से अपने चंगुल में ना फंसाएं. इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता. देश में बढ़ते लव जिहाद और जबरन धर्मपरिवर्तन के मामलों को देखते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात ने मुस्लिम युवाओं को बड़ी नसीहत दी है. मौलाना शहाबुद्दीन के इस बयान का और भी कई मौलानाओं और इस्लाम के जानकारों ने समर्थन किया है. हालांकि, लोगों का कहना है कि अब ये देखना होगा कि उनकी बातों का कितना असर होता है.

जान लें कि मौलाना शहाबुद्दीन ने मोहन भागवत के बयान को दुरुस्त और उचित बताया. मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि इस प्रकार के बयानों से उन लोगों की हिम्मत पस्त होगी, जो भारत में नफरत और कट्टरता फैलाते हैं. देश को स्वतंत्रता दिलाने में हिंदू-मुसलमान दोनों ने मिलकर अहम भूमिका निभाई थी. इसी वजह से किसी भी संप्रदाय की भागीदारी और भूमिका को कम नहीं आंक सकते.

मौलाना शहाबुद्दीन ने ये भी कि भारत के बंटवारे के समय जिन लोगों को यहां से जाना था, वे चले गए. पर जिनको यहां रहना था, वो यहीं के होकर रहे. 1947 की बातें अब गुजरी हुई हो गई हैं. ऐसी पुरानी बातों को बार-बार मुद्दा बनाकर मुसलमानों को टारगेट करना समाज और देश के लिए सही नहीं है. यह भारत देश हमारा है. हमारे पूर्वजों ने इसे अपने खून-पसीने से सींचा है. मुसलमानों को भारत में किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×