पति और पत्नी दोनों ने देखे अलग अलग सपने और हो गई मुसीबत, पत्नी ने घबराहट में बुला ली पुलिस, पति पर लगाया मां की हत्या का आरोप

दरअसल महिला ने सोते हुए एक सपना देखा जिसमें उसने देखा की उसका पति चाकू से उसकी मां को मार रहा है। इस सपने को देखने के बाद महिला ने हड़बड़ाहट में 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घर बुला लिया और उस घटना की सूचना दी जो महिला ने सपने में देखी थी। पुलिस जब महिला की शिकायत पर घर पहुंची को उसे महिला का पति घर में आराम से सोता हुआ मिला। इस मामले में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

घटना नोएडा के थाना फेज 2 की है जहां एक महिला ने सपना देखा की उसका पति उसकी मां का गला काटकर हत्या कर रहा है। महिला ने पति के तकिए के नीचे तलाशी ली को उसे वहां एक चाकू भी रखा मिला। इसके बाद महिला अधिक घबरा गई। बता दें कि महिला की मां जिसकी हत्या होते हुए उसने देखी वो नोएडा में नहीं बल्कि हजारों किलोमीटर दूर बिहार में रहती है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसे सपना आ रहा था कि उसकी मां की हत्या कर रहा है।

बता दें कि महिला के पति के तकिए के नीचे से जांच के दौरान चाकू भी मिला है। इस चाकू के मिलने से मामला और पेंचिदा हो गया। पूछताछ में महिला के पति ने बताया कि उसे बुरे सपने आते है। सपने में उसे अपनी पत्नी का किसी और के साथ संबंध होने और पत्नी का भागना दिखता है। ऐसे बुरे सपनों से बचने के लिए महिला का पति तकिए के नीचे चाकू लेकर सो रहा था। वहीं पुलिस ने पूरे मामले में पूछताछ करने के बाद महिला के पति के खिलाफ कोई कार्रावाई नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×