पंजाब में जनता पर बढ़ा बोझ, अब Petrol-Diesel के लिए देनी होगी अधिक राशि, सरकार ने बढ़ाया वैट

चंडीगढ़। पंजाब में अब पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए अधिक राशि खर्च करनी होगी। पंजाब में भगवंत मान सरकार ने मूल्यवर्धित कर (वैट) में बढ़ोतरी की है जिसके बाद पेट्रोल 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम 88 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।

पंजाब सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट एक रुपये बढ़ाया है। बता दें कि पंजाब कैबिनेट ने शुक्रवार को हुई बैठक में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर वैट में इजाफा करने की मंजूरी दी है। इस संबंध में शनिवार की रात को नोटिफिकेशन आया है। बता दें कइ इस वर्ष फरवरी में भी पंजाब सरकार ने वैट में बढ़ोतरी की थी। फरवरी में आप सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर 90 पैसे प्रति लीटर का उपकर लगाया था।

राज्य के पेट्रोल पंप मालिकों ने यह जानकारी दी। वैट में वृद्धि के साथ पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें (मोहाली में) बढ़कर क्रमशः 98.95 रुपये प्रति लीटर और 89.25 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। नई खुदरा कीमतें 10 और 11 जून की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं। यह इस साल में दूसरा मौका है जबकि ईंधन कीमतें बढ़ी हैं।

राज्य के आबकारी और कराधान विभाग ने शनिवार को ईंधन पर वैट में वृद्धि के संबंध में अधिसूचना जारी की। मोहाली के एक पेट्रोल पंप के मालिक अशविंदर सिंह मोंगिया ने कहा कि डीजल पर वैट 1.13 प्रतिशत बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि पेट्रोल पर इसे 1.08 प्रतिशत बढ़ाकर 15.74 प्रतिशत किया गया है। मोंगिया ने कहा कि वैट में बढ़ोतरी के साथ पंजाब में पेट्रोल और डीजल की दरें पड़ोसी राज्यों की तुलना में अधिक हो गई हैं। मोंगिया ने कहा कि संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ में डीजल और पेट्रोल की खुदरा कीमतें क्रमशः 84.26 रुपये प्रति लीटर और 96.20 रुपये प्रति लीटर हैं। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में डीजल की कीमत 85.44 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की 96.29 रुपये प्रति लीटर है।

चार महीनों में दूसरी बार पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ाए जाने पर कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह राजा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर आम आदमी पार्टी की सरकार ने जाहिर किया है कि वो जनता की सरकार नहीं है। ये सराकर की विफलता है। पंजाब की जनता पर सरकार अतिरिक्त बोझ बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×