हेलमेट नहीं पहना तो पुलिस ने बाइक वाले का फोड़ दिया सिर, फिर हुआ ऐसा भयंकर कांड

मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गोलम्बर पर बाइक की चेकिंग के दौरान एक पुलिसकर्मी ने बेरहमी की हद पार कर दी. पुलिसकर्मी ने बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे एक युवक का डंडे से सिर फोड़ दिया. घायल युवक को इलाज के लिए निकटतम बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 227 ए राम जानकी पथ को लखनपुर गोलम्बर को जाम कर दिया और बाइक चेकिंग अभियान में लगी गश्ती गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया, जिससे मुख्य सड़क पर लंबी वाहनों की कतार लग गई.

वहीं उसी दौरान शराब के नशे में एक शख्स के द्वारा आक्रोशित लोगों को कुछ कहने पर लोग भड़क उठे और उक्त शख्स को थानाध्यक्ष के सामने ही मारपीट करने लगे. मौके पर घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने दल-बल के साथ पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आवागमन चालू कराया. वहीं, थानाध्यक्ष ने पुलिस जवान पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया. मामले में परिजनों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कृतपुरा गांव निवासी अमित कुमार सिंह पिता कृष्णा सिंह हैं.

घर में शादी समारोह था, उसी में आए रिश्तेदार सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी राणा प्रताप सिंह पिता स्वर्गीय राम दर्द सिंह को छोड़ने बाइक पर सवार होकर मशरक के राजापट्टी रेलवे स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था कि लखनपुर गोलम्बर पर बाइक चेकिंग में लगे पुलिस जवान ने सिर पर वार कर दिया, जिसमें युवक का सिर फट गया. वहीं थानाध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने पुलिस जवान पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×