मात्र 15 मिनट में तैयार होती है ये मिठाई! पेश है रेसिपी

सावन के महीने में कई त्योहार आते हैं. ऐसे में घर में मिठाइयों का ढेर लगा रहता है. लेकिन जिनके घरों में मीठा खाने के शौकीन हैं, उन्हें कभी भी मीठा खाने की तलब हो जाती है. ऐसे में कभी घर पर मिठाई न रहने पर उन्हें निराश होकर बैठना पड़ता है. वैसे भी मिठाइयों को ज्यादा दिनों तक भी नहीं रखा जा सकता है. आप केवल सूखी मिठाइयों को ही कुछ दिनों के लिए रख सकते हैं.

लेकिन अगर आपको अचानक से रात या दिन में मीठा खाने की तलब मचती है, तो एक स्वीट डिश हम आपको बताएंगे. इस डेसर्ट को आप घर पर मिनटों में बना सकते हैं. इस मीठी रेसिपी को बनाने के लिए कुछ खास सामान की भी जरूरत नहीं होती है. ये सेहत के लिए हेल्दी और आसानी से बनने वाला मिठाई है. इसका नाम है शाही पीस. खाने में ये बहुत लजीज होती है. यहां देखें इस स्वीट डिश की रेसिपी…

शाही पीस बनाने के लिए सामाग्री-

शाही पीस को बनाने के लिए आपको चाहिए
फ्रेश ब्रेड की कुछ स्लाइस
थोड़ा सा दूध
थोड़ी सी चीनी
देसी घी
गार्निश करने के लिए खोया नारियल का बुरादा या ड्राई फ्रूट्स

शाही पीस बनाने की विधि-

1. शाही पीस बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक गैस पर तवा चढ़ाकर गर्म करें. फिर ब्रेड की स्लाइस पर चम्मच से घी लगाकर ब्रेड को सुनहरे रंग का सेंक लें.

2. अब ब्रेड के फ्राई होने के बाद आप दूसरे पैन में थोड़ा दूध चढ़ा दें और पकने दें. ध्यान रहे इसे हल्की आंच पर पकाना है.

3. इसके बाद दूध में थोड़ी सी चीनी मिला दें और गाढ़ा होने दें.

4. अब एक प्लेट में फ्राई ब्रेड की स्लाइस निकाल लें और फैला दें. इसके बाद पके हुए दूध को उसके ऊपर से डाल दें.

5. इसके बाद आप शाही पीस को सजाने के लिए ऊपर से थोड़ा सा खोया, नारियल का बूरादा या फिर कुछ ड्राई फ्रूट्स डालें. इससे गार्निश करके ठंडा करके सर्व करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों ........... Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी ..... रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×