सुबह के वक्त खाली पेट चबा लें सिर्फ 4-5 करी पत्ते, स्किन से लेकर पेट की बीमारियां होंगी गायब

करी पत्ता किसी आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं समझा जाना चाहिए, इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट जैसे अहम न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. आपने देखा होगा कि दक्षिण भारत की ज्यादातर डिशेज में इस पत्ते का इस्तेमाल किया जाता है. ये न सिर्फ स्वाद, बल्कि सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद हैं. कई हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि हमें रोजाना सुबह खाली पेट 4 से 5 करी पत्ते चबाने की सलाह देते हैं. आइए जानते हैं कि ऐसा करने से कौन कौन सी बीमारियां दूर हो सकती हैं.

करी पत्तों के फायदे

1. डायबिटीज होगा कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों को हर सुबह खाली पेट करी पत्ते जरूर चबाने चाहिए. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल हो जाता है. आप चाहें तो करी पत्ते को धूप में सुखा लें और फिर इसे पीसकर पाउडर बनाकर स्टोर कर लें.

2. मोटापे पर वार
जो लोग अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं उनके लिए उनके लिए करी पत्ता फायदे का सौदा साबित हो सकता है. सुबह जागने के बाद इसे चबाएंगे तो न सिर्फ बॉडी डिटॉक्स होगी, बल्कि मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होगा. इसके कारण वेट लूज होने लगेगा.

3. स्किन पॉब्लम होगी दूर
करी पत्ते का सेवन त्वचा की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है, इसे चबाने से तो फायदा होगा ही, साथ ही अगर स्किन पर फोड़े या फुंसी निकल आए तो इन पत्तों को पीसकर एफेक्टेड एरिया में लगा लें. इसका असर कुछ ही दिनों में नजर आ जाएगा

4. पेट दर्द से छुटकारा
जब कभी आप पेट दर्द से परेशान हो जाएं तो एक पैन में पानी उबालें और इसमें कुछ करी पत्ते मिला लें. जब पानी उबलकर आधा रह जाए तो इसे छान लें और गुनगुना होने पर पी जाएं. इससे पेट की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी.

5. बालों के लिए फायदेमंद
जो लोग हेयरफॉल या बालों की अन्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं उन्हें करी पत्ते जरूर खाना चाहिए. इससे बाल मजबूत होते है और हेयरफॉल रुक जाता है. इसके अलावा आप चाहें तो इसे पीसकर बालों में लगा सकते हैं, ये हेयर मास्क काफी फायदेमंद साबित होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×