गले में जम गई हद से ज्याद कफ, जानिए कौन से घरेलू नुस्खे आएंगे काम

गले में कफ जमना काफी आम समस्या है, जो किसी को भी परेशान कर सकती है. ये अक्सर मौसम के बदलाव के साथ हो सकती है. ये आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है और खासकर सर्दियों में ये और भी दिक्कत पैदा कर सकते हैं. गले में कफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे हो सकते हैं, जिसे आपको भी आजमाना चाहिए. अगर गले में काफी दिन तक कफ दूर नहीं होती है तो फिर आपको जरूरी टेस्ट करना चाहिए.

कफ दूर करने के घरेलू उपाय

1. गरम पानी और नमक के गरारे
गरम पानी में नमक मिलाकर गरारा करना गले में जमे कफ को निकालने में मदद कर सकता है। इससे गले की सूजन भी कम हो सकती है

2. तुलसी का रस
तुलसी के पत्तों का रस बनाकर पीना गले में कफ को कम करने में मदद कर सकता है. तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो संक्रमण को भी रोक सकते हैं.

3. गरम दूध और हल्दी
गरम दूध में हल्दी मिलाकर पीना गले में जमे कफ को निकालने में मदद कर सकता है. हल्दी के एंटीऑक्सीडेंट गुण सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

4. अदरक का रस
अदरक का रस गले के इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद कर सकता है और कफ को बाहर निकालने में सहायक हो सकता है.

5. स्टीम बाथ
स्टीम बाथ लेने से गले की सूजन कम हो सकती है और कफ भी निकल सकता है. ये एक बेहद कारगर तरीका है

6. ह्यूमिडीफायर
घर में ह्यूमिडीफायर चलाने से आपके आस-पास का वातावरण नमी से भर सकता है, जिससे गले में कफ की समस्या कम हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पटना में JDU की मीटिंग के बाद बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार फिर बने राष्ट्रीय अध्यक्ष; बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी लगी मुहर | नेतन्याहू बने ट्रंप के गले की फांस! होर्मुज बंद के बाद और अब ईरान ने फिर दिखाई आंख, बोला- लेबनान हमला रोको या भूल जाओ समझौता | NEET UG 2026 Re Exam: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम संपन्न, कई सवालों ने छुड़ाए 22 लाख छात्रों के पसीने | 'हिजबुल्लाह को गड़बड़ी करने से तुरंत रोकना, नहीं तो ईरान में तबाही मचा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Advertisement ×