छात्र की पीट-पीट कर बेरहमी से की गई थी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र के शव में मिली सिर की टूटी हडडी


कानपुर नगर, रामयूनिवर्सिटी में एमबीबीएस छात्र की लाश मिलने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। वहीं घटना के बाद कानपुर पहुचे मृतक छात्र के पिता ने अपने पुत्र की हत्या की आंशका जताई थी और पुलिस से जांच की मांग की थी। मृतक छात्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें छात्र के शरीर पर एक दर्जन के आसपास चोट के निशान सहित सिर की हडडी और पसलिया भी टूटी मिली है। फिलहाल बिसरा सुरक्षित रखा गया है, तो वहीं पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी गयी है। हांलाकि अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नही आया है।
रामा  यूनिवर्सिटी के हास्टल में एमबीबीएस छात्र साहित की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम में उसके सिर, पासलियों की हडडी जहां टूटी मिली तो वहीं शरीर पर भी चोट के कई निशान पाये गये है, इसके बाद उसकी मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। पुलिस एक बार फिर साहिल के साथियों के साथ पूंछतांछ कर रही है और हॉस्टल में लगे कैमरों के फुुटेज को चेक कर रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आशंका सत्यता में परिवर्तित हो गयी और माना जा रहा है कि छात्र की हत्या की गयी है। मंगलवार को पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कई साक्ष्य एकत्र किऐ।

वहीं डसीपी एवं एडिशनल डीसीपी ने पोस्टमार्टम करने वाले पैनल के चिकित्सकों से रिर्पोट पर चर्चा की। बताया जाता है कि घटना की रात हॉस्टल में जमकर नशोबाजी की गयी। वहीं जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि नौ संदिग्ध छात्रों को हिरासत में पूंछतांछ के लिए लिया गया है साथ ही कैमरों की 10 घंअे की फीड को खंगाला जा रहा है। कर्मचारियों से की बात की जा रही है। अभी भी हत्या का कोई पुख्ता सबूत नही मिल रहा है ऐसे मंे पुलिस हर विषय को सामने कर जांच कर रही है। वहीं छात्र के परिजनों द्वारा साहिल की हत्या होने की बात लगतार की जा रही है। जहां से गिरने की बात की जा रही है उसकी ऊंचाई मात्र साढे तीन फिट की है ऐसे मे इतनी गंभीर चोट नही आ सकती है। मृतक छात्र के पिता ने घटना पर मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करने की बात कही गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×