युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, भाई का कहना था कि प्रेत आत्मा के साऐ से तंग आकर आत्म हत्या कर ली


कानपुर नगर, आज के आधुनिक और सभ्य समाजा में जब विज्ञान कहां से कहां पहुंच गया है। आज भी लोग अंधविश्वास पर आसानी से यकीन कर लेते है। एक ऐसा ही मामला सामने जिसमें एक युवती ने अपने ही घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने इसके मानसिक बिमारी और भूत-प्रेम का मामला बताया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना चौबेपर क्षेत्र के गढेवा गांव निवासी आरिफ मोहम्मद की 22 वर्षीय बहन रवैया ने अपने ही घर के कमरे में पंखे में दुपटटे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह का समय था। जब रवैया की काफी देर तक आवाज नही आई तो भाई आरिफ उसके कमरे में पहुंचा, जहां उसने अपनी बहन रवैया को फांसी के फंदे से जूलता पाया। कुछ ही देख में परिजन भी वहां आ पहुंचे और देखने ही चीख-पुकार मच गयी। शोर सुन आप-पडोस के लोग भी एकत्र हो गये। रवैया के शव को परिजनों द्वारा फंसे से नीचे उतारा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कस्टिडी में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की गयी।

वहीं मृतका के भाई आरिफ का कहना था कि उसकी बहन की मानसिक हालस ठीक नही रहती थी और हाईस्कूल तक पढाई करने के लिए उसकी पढाई भी बंद हो गयी थी। बताया कि उस पर किसी रूह की छाया थी, जिससे कई बाद उसकी झाड-फूंक भी कराई गयी। उसने कहा कि बीमारी या प्रेत आत्मा के साऐ से तंग आकर उसने आत्म हत्या कर ली। अब बात यहां यह उठती है कि यदि रवैया मानसिक बिमार थी तो उसके भाई ने डाक्टर से इलाज कराया था किसी बिमारी को अंधविश्वास की आड में बढावा दिया जो रवैया के इस कदम को उठाने का कारण बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×