लगातार शहर के अस्पतालों में बढते जा रहे डेंगू, चिकन गुनिया और वायरल फीवर के मरीज


कानपुर नगर, सर्दी बढने के साथ ही शहर में डेंगू और चिकन गुनिया के मरीजों में भी लगतार बढोत्तरी होती जा रही है। नवम्बर मे प्रतिदिन सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में डेंगू, चिकनगुनिया, वायरल बुखार के साथ ही खांसी, जुखाम के मरीजों की संख्या में खासी बढी है। इसके साथ ही अब लोगोें में सरदर्द की शिकायत भी सामने आ रही है। डाक्टरों द्वारा इलाज के साथ ही तीमारदारों से एहतियात बरते को कहा जा रहा है।
बतादें की शहर के अस्पतालों में नवम्बर माह में काफी मरीज डेंगू, चिकनगुनिया तथा वायरल फीवर से ग्रसित पहुंचे और अब यह संख्या लागातार बढती जा रही है। सरकारी अस्पता में प्रतिदिन लगभग एस दर्जन से अधिक मरीज पहुंच रहे है। सर्दी बढने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ रही है। वहीं अब मरीजों को सरदर्द भी परेशान कर रहा है। मरीजों का कहना है कि बुखाने आने के साथ ही सर दर्द तथा बदन दर्द की शिकायत हो जाती है, जिससे चलने तक में परेशानी होती है। डाक्टरों द्वारा इलाज के साथ साथ मरीजो को एहतियात बरतने की भी सलाह दी जा रही है। डाक्टरों का कहना है कि जो व्यक्ति वायरल से उबर चुके है, उनमें जोडो के दर्द की शिकायत बनी हुई है।

लें संतुलित आहार, बरते सावधानी

होम्योपैथिक डॉक्टर हेमंत मोहन ने कहा कि मौसम परिवर्तन के साथ वायरल आम बात है लेकिन मरीजों का बढना चिंताजनक विषय है। इसके साथ ही डेंगू , चिकनगुनिया के मरीजो के आने से यह पक्का हो जाता है कि बीमारी का वायरस भी सक्रीय है। उन्होने कहा अब आने वाले समय में सर्दी बढेगी, ऐसे में लोगों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। घर से निकलते समय मजबूत कपडे पहने, दिनचर्या में बदलाव करें साथ ही संतुलित आहार पर ध्यान दे। सीजन में आने वाले फल अमरूद, गारज, केला, जूस का दिन मंे प्रतिदिन सेवन करे साथ ही हरी सब्जियों को अपने आहार में शामिल करे, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो सके, साथ ही वायरल की शिकायत होने पर प्रतीक्षा न करें, स्वयं में डाक्टर न बने और तत्काल चिकित्सक की सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×