सर्राफा व्यापारियों का चार किलों सोना लेकर फरार हुआ कारीगर


#  काफी समय से व्यापारियों के लिए जेवर तैयार करने का किया करता था काम
#  शनिवार को भी व्यापारियों के यहां से जेवर बनाने के लिए लाया था सोना
#  सोमवार दोपहर तक जब नही पहुंचा व्यापारियों के पास, तो व्यापारी पहुंचे उसकी दुकान
#  दुकान में लगा था ताला, व्यापारियों ने पुलिस को दी कारीगर के विरूद्ध तहरीर, कारीगर की तलाश
     में जुटी पुलिस
#  महराष्ट्र का रहने वाला कारीगल कानपुर की नील वाली गली का था निवासी, बेकनगंज में थी उसकी दुकान

कानपुर नगर, कई बार कानपुर में कारीगरों द्वारा सर्राफा व्यापारियों का सोना लेकर भागने के वाक्ये हो चुके है।
ऐसे कारीगर जो जेवर बनाने में कुशल होते है वह सर्राफा व्यापारियों के संपर्क में होते है और व्यापारी उनसे आर्डर
के अनुसार सोने के जेवर तैयार कराता है, यह व्यापार का एक साधारण कार्य है जो हमेशा चलता रहता है।

जेवर कारीगर द्वारा व्यापारियों का सोना लेकर भागने का एक और वाक्या सामने आया, जिमसें एक कारीगर कई व्यापारियों से तैयारी के लिए दिया गया सोना लेकर फरार हो गया। व्यापारियों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस भी भगोडे कारीगर की तलाश में जुट गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से महाराष्ट्र का रहने वाला एक युवक सोने के जेवर बनाने का कारीगर था और कानपुर
शहर में बिरहानारोड स्थित नीलवली गली में रहता था। सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि उस कारीगर की दुकान बेकनगंज में है और वह बीते काफी समय से सर्राफा बाजारे में कई व्यापारियों के लिए जेवर तैयार करने का काम करता था। हमेशा की तरह शनिवार को भी कारीगर सर्राफा व्यापारियों के यहां से सोना लेकर गया लेकिन सोमवार की दोपहर तक जब वह व्यापारियों के पास जेवर लेकर नही पहुंचा तो, व्यापारी उसकी दुकान पहुंचे जहां उन्हे ताला लगा मिला। व्यापारियों ने उससे मोबाईल पर संपर्क करना चाहा लेकिन कारीगर का मोबाईल बंर निकला।

मौके पर मौजूद सर्राफा कारोबारी मुबीन, इश्तियाक अहमद, अश्फाक तथा दानिश साहित कई और व्यापारी भी पहुंच गये। उन्होने बताया कि कई व्यापारियों से कारीगर चार किलो सोना लेकर गया है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड चालीस लाख है। इतनी बडी धोखा-धडी के बाद सभी व्यापारी थाने पहुंच गये और कारीगर की शिकायत करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। बडे गबन  तथा व्यापारियों को देखते हुए पुलिस द्वारा मामला दर्ज करते हुए कारीगर की तलाष शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×