जिलाधिकारी व नगर आयुक्त द्वारा ठण्ड के दृष्टिगत जनपद में स्थापित रैन बसेरा/ शेल्टर होम्स का किया गया औचक निरीक्षण 

कानपुर नगर, जिलाधिकारी विशाख जी एवं नगर आयुक्त शिवशरप्पा जी0 एन0  द्वारा आज ठण्ड के दृष्टिगत जनपद में स्थापित रैन बसेरा / शेल्टर होम्स का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा परमट स्थित  ,चाचा नेहरू अस्पताल  परिसर में बनाए गए रैन बसेरा तथा बाबू पुरवा थाना क्षेत्र स्थित बनाए गए शेल्टर होम्स / रैन  बसेरा में  की गई मूलभूत सुविधाएं जैसे  शौचालय , पेयजल ,बेड , कम्बल इत्यादि  अन्य समस्त प्रकार की सभी व्यवस्थाओ हेतु स्थलीय  निरीक्षण  करते हुए उपस्थित समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए।
अपर नगर आयुक्त नगर निगम यह  सुनिश्चित कराए कि जनपद में स्थापित समस्त रैन बसेरा एवं शेल्टर होम्स में   समस्त आवश्यक  मूलभूत सुविधाओ की कोई कमी न रहे ! अपर नगर आयुक्त नगर निगम यह सुनिश्चित कराए की समस्त रैन बसेरे एवं शेल्टर होम में निःशुल्क ही संचालित हो उनके किसी भी व्यक्ति से कोई भी पैसा न लिया जाए। अपर नगर आयुक्त  नगर निगम यह सुनिश्चित कराए कि ठंड के दृष्टिगत समस्त चिन्हित स्थानों पर अलाव  जलाने की व्यवस्था की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×