डंफर व रोडवेज बस की टक्कर में चालक सहित नौ लोग घायल

  • थाना बिधनू क्षेत्र केठेरूआ गांव के पास शुक्रवार की सुबह हुआ हादसा
कानपुर नगर, शुक्रवार की सुबह थाना बिधून क्षेत्र में एक मार्ग दुघर्टना में एक बस तथा डंफर की टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद जहां बस में बैठे यात्रियों की चीख-पुकार मच गयी तो वही हादसे में बस चालक सहित नौ लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों की सहायता से यात्रियों को सुरक्षित बस से निकाला और सीएचसी में ईलाज के लिए भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बिधनू के कठेरूआ गांव के पास शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस और डंफर की टक्कर हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो डंफर आगे चल रहा था और रोडवेज बस पीछे से डफंर से टकरा गयी। हादसे में चालक सहित नौ अन्य लोग भी घायल हो गये है। घायल चालक फतेहपुर अजीतमल निवासी अलख कुमार ने बताया कि वह सुबह महोबा डीपो से 29 सवायिों को बैठाकर झकरकटी जा रहा था कि कठैरूआ गांव के पास उन्होने बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया तो वहीं डफंर भी थोडा धीमा हो गया, जिससे बस पीछे से डंफर से जा टकराई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों में मो0 सफीक, रफीक, रामस्वार्थ, सतीश निषाद, आलोक, आंकार सिंह, पुष्पा, सनोज शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×