सपा विधायक इरफान सोलंकी का गुर्गा शकील चिकता गिरफ्तार

कानपुर नगर, आगजनी के मामले में गिरफ्तार चल रहे सपा विधायक इरफान सोलंकी के गुर्गे शकील चिकना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मामले में अभी तक फरार चल रहा था। शकील बेकनगंज केहीरामन का पुरवा का रहने वाला था और सपा विधायक तथा उनके भाई का खास आदमी माना जाता था। शकील की तलाश पुलिस को काफी समय से थी।
आगजनी के मामले में मामला दर्ज होने के बाद सपा विधायक इरफान सोलंकी को उनके भाई रिजवान सहित गिरफ्तार कर लिया गया था। लगातार कोर्ट में इरफान व रिजवान पेश हो रहे है। वहीं उनका खास गुर्गा माने जाने वाला शकील चिकना अभी तक फरार चल रहा था जो बेकनगंज के हीममन का पुरवा का रहने वाला था, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शकील की काफी दिनों से तलाश दी और उसकी तलाश में पुलिस लगातार कई जगह दबिश दे रही थी। बताया जाता है कि इधर इरफान के भाई रिजवान जिसपर हत्या का प्रयास, बलवा, तोडफोड, आगजनी, रंगदारी व जमीन कब्जाने के कई मामले दर्ज है तो वहीं एक सेवानिवृत सिपाह के प्लाट के कब्जे को लेकर भी कई मामले दर्ज है साथ ही डीएम कोर्ट से उसका राइफल लाइसेंस भी निरस्त कर दिया गया है। वहींथाना प्रभारी अरविन्द सिंह सिसोदिया ने बताया कि शकील चिकता ने ही विधायक तथा उसके भाई रिजवान के कहने पर महिला के प्लॉट में आग लगाई थी और मामला दर्ज होने के बाद यह फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×