टेनरी में बिगडी मजदूर की तबियत, डाक्टरों ने घोषित किया मृत


#  टेनरी के बाहर मजदूर के परिजनों का शव रखकर हंगामा

कानपुर नगर, जाजमऊ क्षेत्र की एक टेनरी में काम करने वाले एक अधेड व्यक्ति की अचानक तबियत खराब हो गयी। जब उसकी तबियत ज्यादा बिगडी तो उसे उसके साथी रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। वहीं टेनरी कर्मी की आर्ट अटैक के मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जाजमऊ क्षेत्र के गज्जू पुरवा इलाके में स्थित एक टेनरी में एक अधेड उम्र के काम करने वाले मजदूर की टेनरी में ही अचानक तबियत खराब हो गयी। ज्यादा तबियत बिगडने के कारण टेनरी में काम करने वाली अन्य लोगों द्वारा अधेड को रामादेवी स्थित काशीराम हास्पिटल इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन वहां अस्पताल के डाक्टरों ने अधेड को मृत घोषित कर दिया। अधेड की मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया और आनन-फानन में अधेड के परिजन मौके पर पहुंच गये। परिजनों द्वारा टेनरी के बाहर शव को रखकर मुआवजे की मांग की जाने लगी। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराया तथा कार्यवाही की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×