कृषि के बाद क्राफ्ट युवाओं के लिए रोजगार का बडा साधन : राज्यपाल आंनदीबेन पटेल


कानपुर नगर, मोतीझील स्थित लाजपत भवन में क्राफ्ट बाजार सजा हुआ है। शनिवार को शहर आई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल क्राफ्ट बाजार को देखने पहुंची जहां उन्होने देश में कृषि के बाद क्राफ्ट को युवाओं के लिए एक बेहतर और बडा रोजगार देने वाला साधन बताया। उन्होने कहा कि विश्विधालय स्तर पर क्राफ्ट को बढावा देने के लिए तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है साथ ही यह भी कहा कि क्राफ्ट एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर युवतियां भी बडी संख्या में अपनी सहभागिता निभाते हुए अपना कैरियर बना सकती है।
लाला लापपत भवन में चल रहे क्राफ्ट बाजार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुई और उन्होने बाजार में लगे सभी स्टॉलों पर पहुंचकर वहां रखे सामानो को देखा और उनकी प्रशंसा की। इससे पहले महापौर प्रमिला पांडे द्वारा उन्हे पुष्प गुच्छ देकर स्वात किया गया। जहां आनंदीबेन पटेल ने क्राफ्ट को महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं को इस क्षेत्र में कैरियर बनाने का एक बडा मंच बताया कि वहीं उन्होने कहा कि वह भी शुरूआती दिनों से ही देश की अन्य महिलाओं की ही भांति क्राफ्ट से जुडी हुई थी, लेकिन उस समय क्राफ्ट केवल घरों तक ही सीमित था। कहा कि जब से वह सामाजिक क्षेत्र में आई है उन्होने क्राफ्ट का विस्तार जाना है, यह जाना है कि हमारे देश में हर घर में हुनर है। उनेने कहा एक समय वह भी था जब हस्तशिल्प से जुडे कारीगरेां का कहना था कि हमारे देश से क्राफ्ट समाप्त हो रहा है और इससे जुडने से कुछ लाभ नही लेकिन अब ऐसा नही है। युवाओं में क्राफ्ट को लेकर खासी रूची बढी है और बाजार में भी क्राफ्ट के उत्पादें की लागातार डिमांड बढती जा रही है, लोग इन्हे पंसद कर रहे है। उन्होने कहा कि देश में लगातार क्राफ्ट का दायरा बढता जा रहा है और नित्य प्रतिदिन  लोग इससे जुडते जा रहे है। आज तमाम योजनाओं के साथ जुडकर युवा पीढी भी क्राफ्ट में अपना भविष्य तलाश रहे है। देश में ही नही अपितु अब विदेशों में भी क्राफ्ट के सामनों की लगातार मांग बढ रही है। इस अवसर पर महापौर प्रतिला पांडे के अलावा उधोगपति अभिषेक सिंघानिया, बलराम नरूला, सीएसजेएम विश्विधालय के कुलपति प्रो0 विनय पाठक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×