बजट में भवन निर्माण मजदूरों की समस्याओं पर ध्यान न देने से जताया गया रोष

कानपुर नगर, भवन निर्माण मजदूर परिषद के संस्थापक अध्यक्ष ने एक बैठक के दौरान बताया कि गुरूवार को वित्त मंत्री जब संसद में खडी हुई तो हम सभी को उम्मीद थी, कि अंतरिम बजट में भवन निर्माण श्रमिकों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा, लेकिन एसा कुछ भी नही किया गया।
उन्होने बतायाकि इस बार आंतरिम बजट में भवन निर्माण श्रमिकों के साथ न्याय नही हुआ। संस्था ने कालान्तर से निर्माण मजदूरों की समस्याओं से शासन को अवगत कराया है। निर्माण मजदूर रोजना खुले आसामान के नीचे खडे होकर गर्मी सर्दी, बरसात की मार झेलते हुएकाम का इंतजार करते है किन्तु उसके लिए लेबर बाजारों में टीन शेड, शौचालय और पानी की व्यवस्था के लिए बजट में व्यवस्था नही की जाती। यदि भवन निर्माण के दौरान मजदूर के साथ कुछ अप्रिय हो जाता है कि उनके इलाज के लिए कही भी अलग से अस्पताल की व्यवस्था नही है। बजट में निर्माण रमिको को वंचित रखा गया है, जिससे हमें भारी असंतोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×