दांतों के लिए क्यों नुकसानदेह है चीनी का सेवन?

चीनी एक ऐसा फूड आइटम्स है जिसका इस्तेमाल हमारी डेली लाइफ में काफी ज्यादा होता है. चाय से लेकर मिठाइयों तक का स्वाद शुगर के बिना अधूरा है, लेकिन इस बात से ज्यादातर लोग वाकिफ हैं कि चीनी का हद से ज्यादा सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता. इसको अधिक मात्रा में खाया जाए तो मोटापा, डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हार्ट डिजीज जैसी परेशानियां पैदा हो सकती हैं. हलांकि ये हमारे दांतों की सेहत के लिए भी बिलकुल अच्छा नहीं है. आइए जानते हैं कि इससे ओरल हेल्थ को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.

1. दांतों की कैविटीज 
चीनी का ज्यादा सेवन दांतों की कैविटीज का प्रमुख कारण हो सकता है. जब हम अधिक मात्रा में चीनी खाते हैं, तो ये मुंह में बैक्टीरिया के लिए एक आदर्श आहार बन जाता है, जो फिर दांतों एसिड का उत्पादन करते हैं, जो सड़न की वजह बन जाता है. इसलिए हमें शुगर का इनटेक लिमिट कर देना चाहिए.

2. मुंह की बदबू
चीनी खाने से जब बैक्टीरिया पनपते हैं जो अपना असर तेजी से छोड़ते हैं, इसकी वजह से मुंह में तेज बदबू आने लगती है, इसलिए डेंटिस्ट्स अक्सर सलाह देते हैं कि खास तौर से मीठी चीजें खाने के बाद कुल्ला जरूर करना चाहिए.

3. दांतों की सेंसिटिविटी
खाने के बाद चीनी के अंश अगर दांतों में बार-बार रह जाते हैं तो ये टीथ सेंसिटिविटी का कारण बन सकता है.इसके कारण जब आप कुछ भी ठंडा या गर्म खाते हैं तो दांतों में तेज झनझनाहट होती है, जिसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है.

इस बात का रखें ख्याल
दांतों की कई परेशानियां की जड़ उल्टा-पुल्टा भोजन है, खासकर जब आप शुगर इंटेक ज्यादा, या लापरवाही के साथ करते हैं तो इसका बुरा असर दांतों और ओवरऑल ओरल हेल्थ पर पड़ता है, इसलिए बेहतर है कि चीनी का सेवन सीमित कर दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×