देवता समान माने जाने वाले डॉक्टर्स में भी कुछ बने भ्रष्ट

लोनी: कई दिन पूर्व एक दबंग द्वारा जमालपुरा निवासी एक इमरान पुत्र नूर मो0 नामक युवक  को लाठी डंडे से बुरी तरह पीट पीटकर घायल कर दिया गया था। जिसको पैरो मे इतनी गंभीर चोटे थी कि पीड़ित ना केवल दर्द से कराह रहा था बल्कि अपने पैरो पर सहारा भी नहीं ले पा रहा था। थाने में तहरीर के बाद पीड़ित को पुलिस द्वारा उपचार के लिए भेज दिया गया।पीड़ित के परिजन उपचार एवम मेडिकल जांच के लिए लोनी 2 नंबर स्थित सरकारी अस्पताल ले गए।
अस्पताल में डॉक्टर से पीड़ित परिवार ने काफी आग्रह किया कि डॉक्टर साहब इसका एक्सरा करा ले लगता है इसकी हड्डी टूटी है। डॉक्टर ने एक ना सुनी। परिजन का आरोप है कि इतने में वहां मौजूद एक अन्य कर्मी द्वारा कहा गया कि खर्चापानी कर लो एक्सरा हो जायेगा। रिपोर्ट ठीक बनेगी जैसा दाम वैसा काम। पीड़ित परिवार ने बात अनसुनी कर दी। नतीजा एक्सरा नही कराया गया। अगले दिन जब पीड़ित को पीड़ा बढ़ी तो प्राइवेट में स्वेच्छा से एक्सरा कराया तो हड्डी टूटी हुई मिली। अब पुलिस और डॉक्टरी जांच के बीच समय और नियम का मामला आ गया। पुलिस दोबारा जांच के लिए नही लिख सकती। डॉक्टर दोबारा रिपोर्ट नही दे सकता।
इसे अमानवीयता कहे या हर मामले मे घूसखोरी की नियत के दुष्परिणाम। नतीजा हर मामले में पीड़ित को और पीड़ा। क्या होता जा रहा है हमारे देश के सिस्टम में  कुछ लोग सारे विभाग को गंदा करने पर तुले हैं। डॉक्टर को हमारे देश में भगवान का रूप दिया जाता है। मगर इस पेशे में भी ऐसा अन्याय हो रहा है। अब दोषी कौन रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर या ये माना जाए कि चायपानी का इशारा करने वाले कर्मी ये तो भगवान जाने। मगर जो भी अमानवीयता का खेल रहे हैं ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग को इस इस और ध्यान आकर्षित करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×