ट्रांसफार्मर के रखरखाव में बरती जा रही लापरवाही का उठाना पड रहा जनता को खामयाजा

#  आये दिन विभिन्न क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरो में आती है शिकायतें, समय पर नही होती मरम्मत, कई क्षेत्रों में इंसुलेट की समस्या

कानपुर नगर, बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का खामयाजा आम जनता को उठाना पडता है। शहर में बिजली सप्लाई के लिए लगे ट्रासंफार्मो की देखरेख में विभागीय कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इसके अलावा कहीं एक ही कारण होने वाले फाल्टों को ढंग से नही बनाया जाता है तो कहीं खंभे टेढे है तो कही बिजली के तार लटक रहे है। अभी सर्दी में बिजली की कम खपत होने के कारण लोड कम है, इसपर ट्रांसफार्मर खराब हो रहे है आगे गर्मियों में क्या होगा।
केस्को विभाग के कर्मचारियों द्वारा बिजली के उपकरणों और ट्रांसफार्मरों के रख रखाव में लापरवाही बरती जा रही है। कई क्षेत्रों में आये दिन ट्रांसफार्मर में खराबी की शिकायत बनी रहती है, जिसका कारण लापरवाही है। समय से कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम नही होता। उससे जुडने वाले पॉवर तार के जोडों की समय समय पर जांच नही होती। कहीं तेल की कमी के कारण ट्रांस्फार्मर गर्म हो जाते है तो कहीं तेल की ज्यादा मात्रा के कारण, होता यह भी है कि एक अवधि के बाद ट्रांसफार्मर से जुडे क्वायल खराब हो जाते है तो बदले नही जाते और लाल होेकर टूट जाते है, जिससे क्षेत्र में बिजली सप्लाई बाधित होती है। यह भी ध्यान देने योग्य होता है कि कही ट्रासंफार्मर में नमी तो नही और इस ओर लापरवाही बरतने में ट्रांसफार्मर क्षत्रिग्रस्त होते है। सर्दी मेे लोड कम होता है लेकिन कई क्षेत्रों के ट्रांसफार्मर खराब हो चुके है, अभी सर्दी है यही हाल रहा तो गर्मी में बहुत परेशानी होगी। बीते दिनों ही ग्वालटोली के 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर जलने पर जेई को निलंबित भी किया जा चुका है।। खराब हुए ट्रांसफार्मरो की मरम्मत का कार्य केस्कों की मैकरावर्टगंज स्थित कार्यशाला में किया जाता है जहां औसतन प्रतिदिन दो ट्रांसफार्मर की ही मरम्मत हो पाती है मतलद महीने में 50 से 60 ट्रांसफार्मर ठीक हो पाते है। ज्यादा ट्रांसर्फामर यदि खराब होते है तो उनकी मरम्मत कराने के लिए उन्हे गाजियाबाद भेजा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×