विश्व कैंसर दिवस पर जन जागरूकता बीड़ी सिगरेट तंबाकू का दहन 

कानपुर, विश्व कैंसर दिवस पर जन जागरूकता हेतु तंबाकू जनित पदार्थ गुटखा पान मसाला सिगरेट बीड़ी आदि का  प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया जन जागृति मंच के तत्वाधान में  अध्यक्ष विनोद मिश्र के नेतृत्व में विश्व कैंसर दिवस की पूर्व संध्या पर जन जागरूकता हेतु तंबाकू जनित पदार्थ सिगरेट बीड़ी  गुटखा पान मसाला खैनी आदि का प्रतीकात्मक पुतला दहन गुजैनी स्टेट बैंक चौराहे पर किया गया उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन ने कहा की कानपुर पान मसाला उत्पादन का प्रमुख केंद्र है इसकी वजह से कानपुर में मुख कैंसर के रोगी ज्यादा पाए जाते हैं !रोग को छुपाना नहीं चाहिए सुप्रसिद्ध डॉक्टर आनंद गौतम जी ने कहा कि धूम्रपान एवं तंबाकू जनित पदार्थ गुटखा पान मसाला आदि से मुख कैंसर फेफड़े का कैंसर हो सकता है उन्होंने पेट लिवर  आहार नली के कैंसर महिलाओं में स्तन  कैंसर एवं गर्भाशय कैंसर पर विस्तार  से प्रकाश डाला उन्होंने उपस्थित लोगों से अपनी बेटियों का ऐसे व्यक्ति से विवाह न करने का अनुरोध किया जो सिगरेट बीड़ी तंबाकू गुटखा मसाला आदि का सेवन करता  हो  इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए संस्था अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक विनोद मिश्र ने कहा कि हमारी संस्था पिछले लगभग चार दशकों से बिना कोई सरकारी आर्थिक सहायता चंदा या अनुदान लिए बगैर निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा कार्य कर रही है हम हर वर्ष कैंसर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं प्रमुख रूप से  विनोद मिश्र डॉ आनंद गौतम डॉक्टर हेमंत मोहन आचार्य रामगोपाल द्विवेदी  सुमन मिश्र राजेंद्र गुप्त दिनेश शर्मा कृष्ण जी शुक्ला एडवोकेट ओमप्रकाश सिंह बाल कृष्णा शुक्ला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×