मशीन में गमछा फसने पर श्रमिक की मौत


#  श्रमिक की मौत के बाद मौके पर पहुंची थाना शिवराजपुर व बिल्हौर पुलिस, परिजनों व मिल मालिक के बीच हुई बात-चीत

कानपुर नगर, कानपुर के उत्तरीपुरा की एक राइस मिल में कार्य करते समय एक श्रमिक हेल्पर के गले में पडा गमछा चलती मशीन में जा फंसा जिससे श्रमिक के गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। श्रमिक की मौत के उपरान्त उसके पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर थाना शिवराजपुर तथा थाना बिल्हौर की पुलिस पहुुंची और परिजनों को सूचित किया। परिजनों तथा मिल मालिक के बीच वार्ता की गयी वहीं, वहीं फील्ड यूनिट टीम भी पहुंच गयी।

जानकारी के अनुसार थाना शिवरापजुर के दसा नवादा में जय मां दुर्गा राइस मिल में श्रमिक हेल्पर के रूप में 35 वर्षीय कृपा शंकर अग्निहोत्री पुत्र राम शरण निवासी चांदापुर थाना कोतवाली कन्नौज, हालिया निवासी नदिया रोड, वेद विहार उत्तरीपुरा की मशीन में कार्य करते हुए गर्दन पर डाले गमछा, जो चलती मशीन में फंस गया और उसके फंसने से श्रमिक की गिरकर मौत हो गयी। सूचना पाकर थाना शिवराजपुर तथा थाना बिल्हौर की पुलिस व फील्ड यूनिट टीम पहुंच गयी। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी पहुंच गये। घटना की सम्बन्ध में मृतक के परिजनो और मिल मालिक के बीच वार्ता की गयी। सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर द्वारा आवश्यक कार्यवाही किए जाने की बात कही गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×