पुलिस भर्ती के लिए बडी संख्या में परीक्षा देने शहर आये युवक


#  स्टेशन पर परीक्षार्थियों की भीड के कारण व्यवस्था हुई धडाम, सडकों पर भी साधन तलाशते दिखे युवक
#  कानपुर सेंट्रल पर दो युवको में हुई हाथा पाई

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश में 60,244 पदो पर सिपाही नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती के लिए शनिवार को परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाऐ की गयी थी। यह परीक्षा 75 जिलो के 2385 सेंटर पर कराई जा रही है। कानपुर में भी इस परीक्षा को देने लाखो युवक आये। रेलवे स्टेशन, बस स्टाॅप पर शुक्रवार की शाम से ही युवको की भीड दिखनी शुरू हो गयी थी। जहां शहर आने वाले युवक थे तो वहीं शहर से बाहर सेंटरांे पर जाने वाले युवकों की भी बडी संख्या थी। शनिवार की सुबह सेंट्रल पर अभ्यर्थियों की भारी भीड देखने को मिली, जिन्हे संभालना मुश्किल हो गया था। प्रदेश पुलिस की भर्ती के लिए कई जिलों से युवक कानपुर आये थे।

पुलिस भर्ती उत्तर प्रदेश की परीक्षा शनिवार को पहले दिन दो पालियों में कराई गयी। शनिवार की सुबह से ही भारी संख्या में इस परीक्षा को देने वाले युवक सेंट्रल पहुंच गये। युवकों की भारी भीड के चलते सारी व्यवस्था फेल हो गयी। वहीं दो युवको में आपसे में जलकर लात-घूसें भी चले। इसके अलावा झकरकटी बस अडडा, टाटमिल चैराहा, गोल चैराहा, रावतपुर आदि स्थानों पर भी बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की बडी संख्या सडकों पर दिखाई दी। समय पर अपने सेंटर पर पहुंचे ने के लिए परीक्षार्थी साधन पाने के लिए प्रयासरत रहे तो लोगों से अपने गंतव्य की जानकारी लेते दिखाई दिये। बतातेें चले कि उ0प्र सिपही नागरिक पुलिस की सीधी भर्ती शनिवार और रविवार को दो-दो पालियों में सम्पन्न कराई जा रही है। 60,244 पदो के लिए 48 लाख 17 हजार 441 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। शनिवार को प्रथम और द्वितीय दोनो पालियों में अभ्यर्थियों ने परीक्षाऐ दी। रविवार को भी दो पालियों में 1204361 तथा 1204360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में यूपी के अलावा भी अन्य राज्यों से 6 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें बिहार, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्राखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र तथा पंजाब के अभ्यर्थी भी सम्मलित है। परीक्षा के लिए बनाये सेंटरों पर कडी व्यवस्था की गयी। परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए हर केंद्र पर एसटीएफ और क्राइम ब्रांच के जवानों का पहरा रहा साथ ही मुख्य चैराहो पर व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस तैनात रही। 1000 से ज्यादा क्षमता वाले परीक्षा केंद्रो पर एसीपी तेनात रहे। जेसीपी ने बताया कि पेपर, पेंसिल बाॅक्स, कैलकुलेटर, वाॅटेल, चश्मा, ज्वेलरी या खाने पीने की चीजों के साथ पेन, चाबी, घडकी, मोबाइल पर प्रतिबंध रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×