मार्ग दुघर्टना में युवक की मौत


कानपुर नगर, थाना चौबेपुर क्षेत्र में रहने वाले युवक जो स्थानी फैक्ट्री में कार्य करता था, कल सुबह जब वह अपने घर से फैक्ट्री जा रहा था, तब रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक को पहले नास के सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हैलट रिफर कर दिया गया। हैलट में युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना चौबेपुर क्षेत्र के मालव गांव निवासी 22 वर्षीय नरेश स्थानीय एक फैक्ट्री में काम करता था। बताया जाता है कि नरेश तीन दिन पहले ही नई बाईक लाया था और रोज की तरह ही वह फैक्ट्री अपने काम पर जा रहा था कि रास्ते में एक रोडवज बस ने नरेश की बाईक में टक्कर मार दी इससे वह बाइस सहित जमीन पर गिर पडा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दुघर्टना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल नरेश को सीएचसी में भर्ती कराया जहां हाल अति गंभीर होने के कारण उसे हैलट भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया वहीं बस चालक बस सहित घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि बस चालक और बस की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×