हाउस टैक्स बकाया होने पर सील की गयी त्रिवेणी मार्केट की दुकाने, व्यापारियों ने किया विरोध

कानपुर नगर, कानपुर नगर निगम जॉन 3 द्वारा हाउस टैक्स 35 लाख बकाया होने पर किदवई नगर स्थित त्रिवेणी मार्केट की सभी 65 दुकानों में मंगलवार की सुबह 8 बजे ताला डालकर सील कर दिया गया। सुबह व्यापारी जब अपने प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे तो उन्हे अपने दुकानो के तालों पर सील लगी दिखाई दी। जानकारी होते ही सभी व्यापारियों ने घटना का विरोध शुरू कर दिया और मार्केट मालिक पर समय पर टैक्स न भरने का आरोप तथा उसका खामयाजा दुकानदार भुगतने की बात करने लगे।

किदवई नगर स्थित त्रिवेणी मार्केट का हाउस टैक्स न जमा होने के कारण नगर निगम द्वारा मंगलवार की सुबह मार्केट की 65 दुकानों को सील कर दिया गया। सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारियों को जब इस बात का पता चला तब वह आक्रोशित हो गये। व्यापारियों का कहना था कि सभी व्यापारी समय पर मकान मालिक रूबी पांडेय को समय से किराया देते आ रहे है। बताया जाता है कि मकान पर 35 लाख 13 हजार का हाउस टैक्स बकाया है। बताते चलें की त्रिवेदी मार्केट किदवई नगम की नामी मार्केट है और यहां रेडीमेड गारमेंट, चूडियों सहित अन्य वस्तुओं की दुकाने है और नगर निगम का बकाया टैक्स मालिक द्वारा न जमा करने का खामयाजा यहां के दुकानदारों को उठाना पड रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×