कलेक्ट्रेट को मिलेगा वैकल्पिक मार्ग, जिलाकारी ने किया निरीक्षण

कानपुर नगर, रविवार को छोडकर आम दिनों में कचहरी रोड पर वाहन क्या पैदल निकलना भी दुश्वार हो जाता है और सारा दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी जाम की समस्या से निजाद दिलाने का प्रशासन द्वारा एक बार फिर प्रयास शुरू कर दिया गया है और कलेक्ट्रेट परिसर में एंट्री करने के वैकल्पिक मार्ग का रास्ता निकाला जा रहा है। इस वैकल्पिक मार्ग के लिए कानपुर के जिलाकधारी राकेश कुमार सिंह ने अपने मतहतो के साथ कचहरी के आसपास तथा पुलिस लाइन का निरीक्षण किया साथ ही अधिकारियों से चर्चा की।
प्रतिदिन कचहरी में शहर की नही बल्कि आसपास के क्षेत्रों से हजारो लोग आते है साथ ही हजारो की संख्या में अधिवक्ताओ के वाहन, आगन्तुकों के वाहन, सरकारी विभागीय अधिकारियों के साथ ही आम जनता के वाहनो व पैदल लोगों के आने जाने के कारण कचहरी, वीआईपी रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे जनता, वकील तथा अगन्तुकों को खासी परेशानी होती है। कलेक्ट्रेट परिसर में जाने के लिए भी काफी समस्या होती है, इसको लेकर एक वैकल्पिक मार्ग की आवश्यकता थी। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने इस वैकल्पिक मार्ग, कचहरी तथा वीआईपी रोड का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान वीआईपी रोड की ओर से पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले मार्ग का देखा गया और अधिकारियों से उसपर चर्चा की गयी। बताया जाता है कि यह रास्ता पुलिस कालोनी से होकर डीएम कार्यालय की ओर जायेगा, जिसके लिए कार्यालय के सामने बने टावर को हटाए जाने को आदेश दिए गऐ। अब इस माग में ही पुलिस कालोनी भी है जिससे पुलिस के अधिकारियों से भी वार्ता की जायेगी। बताा जाता है कियदि यह मार्ग बन जाता है तो लोगों को आवागमन में काफी आसानी हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×