संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलता मिला महिला का शव

#  मौके पर पहुंचा मायका पक्ष, किया हंगामा, लगाया हत्याकर फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप
#  न्यू आजाद नगर चैकी क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच

कानपुर नगर, कानपुर के न्यू आजाद नगर चैकी क्षेत्र के अंतर्गत रविवार की देर दात एक महिला का शंव संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से झूलता मिला, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और मृतका के परिजनों को दी गयी। सूचना पाकर मृतका के ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा लोगों को शांत कराया गया। मायके पक्ष क्षरा महिला की हत्याकर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र सेन पक्ष्यिमपारा की न्यू आजाद नगर चैकी के जोगईपुरवा, गोपाल नगर निवासी अश्वनी यादव की 2019 में डेरापुर, कानपुर देहात के रहने वाले स्व0 राकेश कुमार की पुत्री दिव्या यादव से शादी हुई थी। दिव्या का शव रविवार देर रात उसके ही ससुराल में फांसी के फंदे से लटकते पाया गया। सूचना पाकर पुलिस और मायका पक्ष घटनास्थल पर पहुंच गया। मायके पक्ष के लोगों को हंगामा करते हुए ससुरालियों पर आरोप लगाया गया कि दिव्या की हत्याकर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया है। मृतक दिव्या के भाई अर्पित का कहना है कि उसका बहनोई अश्वनी बेरोजगार था और शराबी था। शराब पीकर आयेदिन वह उसकी बहन के साथ मारपीट करता था और जबसे दिव्या के पुत्री हुई उसको प्रताडित करने का मामला भी बढता जा रहा है। बताया कि रविवार को उसकी बहन के साथ उसके बहनोई से मरपीट की थी, उसे छत पर ले गये थे, जिसकी जानकारी मृतका दित्या ने फोनकर अपने मायकेवालों को भी दी थी। मौके पर छत पर टूटे गमले भी मिले और उसी रात कुछ देर बाद उसकी मौत की सूचना आ गयी। पुलिस द्वारा मायके पक्ष कों शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×