मोबाइल चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार बच्चों की मौत

मेरठ के पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित एक मकान में मोबाइल चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से आग लग जाने के कारण चार बच्चों की मौत हो गई और उनके माता-पिता घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की जनता कालोनी में जोनी नामक व्यक्ति के घर में शनिवार की रात मोबाइल फोन चार्ज किए जाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसमें जोनी, उसकी पत्नी बबीता और चार बच्चे सारिका (10), निहारिका (आठ), संस्कार उर्फ गोलू (छह) और कालू (चार) गंभीर रूप से झुलस गए।

उन्होंने बताया कि सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां देर रात निहारिका और गोलू की मौत हो गई जबकि सारिका और कालू ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि जोनी की हालत खतरे से बाहर है लेकिन बबीता की गंभीर हालत के मद्देनजर उसे दिल्ली एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) रेफर किया गया है।

जोनी ने बताया कि निहारिका, गोलू एवं कालू मोबाइल पर गेम खेल रहे थे और इसी दौरान मोबाइल चार्ज भी हो रहा था। उसने बताया कि इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×