किस समय चेक करने से सटीक पता चलेगा Blood Sugar? जानें शुगर जांचने का सही तरीका

यदि आपको शुगर की बीमारी यानी कि डायबिटीज है तो ब्लड शुगर को चेक करते रहना बहुत जरूरी है. इससे आपको अपने शुगर के लेवल को बैलेंस करने में मदद मिलती है. साथ ही आप इससे यह समझ सकते हैं कि ज्यादा आपका शुगर लेवल कम रहता है या बढ़ा रहता है. यह जानकारी आपके डॉक्टर को आपकी बेहतर ट्रीटमेंट करने में भी मददगार साबित होती है.

ऐसे में यदि आप अपने डायबिटीज को अच्छे से मैनेज करना चाहते हैं तो ब्लड शुगर चेक करने का  सही समय पता होना आपके लिए बहुत जरूरी है. इस लेख में आप इसके बारे में अच्छी तरह से समझ सकते हैं.

कैसे कर सकते हैं ब्लड शुगर चेक

ब्लड ग्लूकोज मॉनिटर, कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटर (CGM), A1c ब्लड टेस्ट  की मदद से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को माप सकते हैं.

कितने बार चेक करना चाहिए ब्लड शुगर

टाइप 1 मधुमेह वाले या टाइप 2 मधुमेह वाले लोग जो इंसुलिन ले रहे हैं, उन्हें आम तौर पर दिन में कम से कम चार बार ब्लड शुगर करने की जरूरत होती है.

ब्लड शुगर चेक करने का सही समय

जागने के बाद-  फास्टिंग ब्लड शुगर को चेक करने के लिए सुबह सबसे पहले ब्लड शुगर को चेक करने की सलाह दी जाती है.

खाने से तुरंत पहले- इससे इंसुलिन डोज को सही मात्रा में लेने में मदद मिलती है.

खाने के 2 घंटे बाद- खाने के बाद ब्लड शुगर चेक करना इसलिए जरूरी है ताकि ऐसे फूड्स की मात्रा को कम या बढ़ाया जा सके जो ग्लूकोज लेवल को इफेक्ट करते हैं.

हाइपर या हाइपोग्लाइसीमिया के लक्षण दिखने पर- यदि आप प्यास, थकान, बार-बार पेशाब, सिर दर्द, धुंधला दिखने जैसे लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं तो शुगर लेवल चेक करना मददगार साबित होता है.

एक्सरसाइज करने से पहले और बाद में-  एक्सरसाइज से अक्सर ब्लड शुगर लेवल कम हो जाता है, ऐसे में इसके लेवल को मॉनिटर करके आप अपने लिए बेस्ट एक्सरसाइज और स्नैक्स का चुनाव कर सकते हैं.
इतना होना चाहिए ब्लड शुगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×