मालगाड़ी की चपेट में आने से सफाई कर्मी की दर्दनाक मौत

कानपुर। घाटमपुर, घाटमपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से सफाई कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। वही पीछे चल रही पत्नी बाल बाल बच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के दौरान मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार  अरुण कुमार नाम का व्यक्ति घाटमपुर के अशोक नगर उत्तरी मोहल्ला का रहने वाला है,जो घाटमपुर नगर पालिका में आउटसोर्सिंग से  सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। मंगलवार सुबह अरुण कुमार अपनी पत्नी सुधा के साथ घाटमपुर नगर स्थित आछी मोहाल मोहल्ले में सफाई करने के बाद वापस घर लौट रहा था, जैसे ही वह घाटमपुर नगर स्थित रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा,तभी अचानक ट्रैक पर मालगाड़ी आ गई, जिसकी चपेट में आने से सफाई कर्मी की कटकर मौत हो गई। वही पीछे चल रही पत्नी बाल बाल बच गई। घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचीं जीआरपी पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करने के साथ सफाई कर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिवारिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×