ठेकेदार की धमकी से डिप्रेशन में आये किशोर ने फांसी लगाकर समाप्त की जीवनलीला

कानपुर नगर, किशोर अवस्था जो उम्र पढने, भविष्य सवांरने की होती है ऐसे में अपना तथा अपने परिवार का सहारा बनने वाले शहर में हजारो किशोर है, यह किसी एक किशोर की बात नही है। कम उम्र में परिवार का बोझ साझा करना और अपना ही पैसा मांगने पर न मिलने पर जो निराशा महसूस होती है उसे केवल एक जरूरतमंद ही समझ सकता है। एक ऐसे ही मामले में ठेकेदार द्वारा किशोर को पैसा न देने और काम पर न हाने की धमकी से डिप्रेशन में आये युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार थाना सचंेडी क्षेत्र के कला का पुरवा गांव निवासी रावेन्द्र सिंह के 17 वर्षीय पुत्र संदीप सिंह ने अपने ही घर की धन्नी में साडी से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। बताया जाता है कि वह एक दोना पततल फैक्ट्री में काम करता था। पिता रावेन्द्र ने बताया कि जब उनके पुत्र ने काम के उपरान्त अपना पैसा ठेकेदार से मांगा तो उसने पैसा देने से मना कर दिया तो वहीं काम पर दुबारा न आने की धमकी भी दी। बताया कि यह भी पुत्र से कहा गया कि फैक्ट्री में दुबारा दिखा तो हाथ-पैर तुडवा दिया जायेगा। इसी घटना से डिप्रेशन में आकर किशोर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर दली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। वहीं यह भी जानकारी मिली कि मृतक का बडा भाई कुलदीप ने भी कुछ समय पहले रेलवे लाइन पर कटकर अपनी जान दे दी थी। घर में पिता, मां, छोटा भाई जय तथा बहन बाबू भी है वहीं बडी बहन गुडिया की शादी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×