400 पार का नारा इसलिए दिया गया है ताकि संविधान को बदला जा सके: राजा रामपाल

  • इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम पाल ने हजारों समर्थकों के साथ संविधान की किताब साथ ले जाकर नामांकन कराया
अकबरपुर लोकसभा के समाजवादी पार्टी – कांग्रेस पार्टी – आम आदमी पार्टी – इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी राजाराम पाल ने पनकी मंदिर, आनन्देश्वर मंदिर एवं गुमटी गुरुद्वारा में दर्शन करने के उपरान्त कम्पनी बाग चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया एवं नामांकन जुलुस शुरू हुआ। कम्पनी बाग चौराहे से शुरू हुए नामांकन जुलुस में सबसे आगे बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की झांकी चल रही थी जिसमें बाबा साहेब हाथ में संविधान लिये हुए थे। नामांकन जुलुस शुरू होते वक्त बाबा साहेब ने संविधान की किताब इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी राजाराम पाल को सौपी। राजाराम पाल ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ संविधान हाथ में लेकर शपथ ली कि संविधान की रक्षा के लिये हर संभव प्रयास करेंगे एवं संविधान से छेड़-छाड़ नहीं होने देंगे। नामांकन जुलुस में बाबा साहेब अम्बेडकर के साथ रथ में राजाराम पाल, सतीश निगम (पूर्व विधायक कल्याणपुर), नीरज गौड़,सम्राट विकास यादव, मुनीन्द्र शुक्ला,अमित पाण्डेय एवं  नरेश कटियार मौजूद रहे। विशाल नामांकन जुलुस का कई जगह रास्ते में स्वागत किया गया एवं पुष्प वर्षा की गयी। नामांकन जुलूस में समाजवादी पार्टी – कांग्रेस पार्टी – आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं हजारों कार्यकर्ता हाथ में झण्डा लिये पैदल एवं अपने वाहनों से चल रहे थे। नामांकन जुलुस का समापन कचहरी गेट पर हुआ एवं नामांकन कक्ष में  राजाराम पाल के साथ सतीश निगम,मुनीन्द्र शुक्ला, नीरज गौड़  एवं एडवोकेट  तेज बहादुर पाल साथ रहे। राजाराम पाल ने कहा आप सबकी मेहनत का कर्ज वह कभी नही चुका पायेंगे लेकिन वह हर कार्यकर्ता की समस्या के लिये दिन रात सदा हाजिर रहेेंगे।  राजाराम पाल ने कहा संविधान खतरे में है एवं 400 पार का नारा इसलिए दिया गया है ताकि संविधान को बदला जा सके। यह चुनाव जीत हार का नहीं है बल्कि संविधान एवं देश को बचाने का है इसीलिए मैने नामांकन कक्ष में संविधान की किताब को साथ ले जाकर नामांकन कराया है। प्रमुख रूप से साथ में इन्द्रजीत कोरी, वीरसेन यादव, एडवोकेट  नरेशचन्द्र त्रिपाठी, मुनींद्र शुक्ला, अमित पाण्डेय,नरेश कटियार बबलू राजा,अमित सचान,ललित पाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×