Bps News डॉ राकेश सिंह आईजी के मिशन ,सेव अवर वर्डस, अभियान को जनजन तक पहुंचा रहा है,

संजीव दीक्षित
उत्तर प्रदेश। आईजी डॉ राकेश सिंह की मुहिम जो छोटे से पौधे से शुरू हुई आज वट वृक्ष का रूप ले चुकी है,  मिशन दाना पानी,सेव अवर वर्डस की कहानी रोचक है। आम जनमानस में पेड़ों पर टांगने के लिए मिट्टी के बर्तनों को करते हैं भेंट, बेहतरीन कानून व्यवस्था संभालने वाले अधिकारी के साथ पशु पक्षी प्रेमी के रूप में भी चर्चित है। यूपी के यह आईपीएस ऑफिसर, आईजी जन् मानस को प्रेरित करते हैं कि आप अपने घरों की छत व अगर आपके घर के पास पेड़ है, तो उस पर पक्षियों के लिए दाना पानी अवश्य रखें।
Save our Birds Mission उत्तर प्रदेश के बरेली जोन के आईजी डॉक्टर राकेश सिंह विगत पांच वर्षों से चला रहे हैं। जिसका आज पूरे प्रदेश के साथ अन्य राज्यों में भी असर दिख रहा है।
आपको बताते चलें डॉ राकेश सिंह ने यह मिशन 2017 में 35वीं वाहिनी लखनऊ से प्रारंभ किया था। जो आज तक बदस्तूर जारी है। उक्त मिशन में विभिन्न समाजसेवी संगठन तथा मीडिया जगत के समाचार पत्र और चैनल भी इस सराहनीय मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
सोशल मीडिया में डॉक्टर राकेश सिंह पुलिस महानिरीक्षक बरेली की सराहनीय पहल पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संत मिश्रा, उत्तर प्रदेश ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुल वर्मा, महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा तथा प्रदेश मंत्री रोशन गुप्ता, मुहिम वेलफेयर फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विभोर द्विवेदी, महामंत्री भारत मिश्रा ने कहा सभी को यह प्रक्रिया अपने घर और प्रतिष्ठान के आसपास तो अवश्य अपनानी चाहिए। जिससे पशु पक्षियों को हम कुछ राहत दे सके, इससे हमें दुआएं अवश्य मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×