सनी टोयोटा ने न्यू कैमरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार का किया उद्घाटन

कानपुर। सनी टोयोटा रूमा कानपुर शोरूम में न्यू टोयोटा कैमरी हाइब्रिड का अनावरण ऑर्थो सर्जन डॉक्टर पवन गुप्ता एवम् सरोज गुप्ता द्वारा किया गया। पर्यावरण के संतुलन के लिए कार्बन न्यूट्रल लक्ष्यों को साकार करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए टोयोटा ने अपनी नई कैमरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन को पांचवी पीढ़ी के हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है जो काफी उन्नत तकनीति से लैस है। यह नया मॉडल अत्याधुनिक सुरक्षा मनको, बेहतरीन एक्सटेरियर एवं इंटीरियर डिजाइन के साथ बेहतर परफॉरमेंस प्रदान करेगा।
यह 2.5 ली० ई-सी वी टी पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी में 230 पी एस पावर एवं 221 एन एम का टॉर्क 3200 आर. पी. एम पर प्रदान करता है जो की हाइ‌ब्रिड सिस्टम के कारण 25.49 किमीध्लीटर का सर्वोत्तम माइलेज प्रदान करेगा। इसमें सुरक्षा के लिए 9 एयरबैग एवं टोयोटा के नवीनतम सेफ्टी सेन्स 3.0 के सभी सुरक्षा फीचर्स भी उपलब्ध है। अत्याधुनिक टेलीमैटिक्स के साथ 12.3 इंच का मल्टीमीडिया सिस्टम उत्कृस्ट टेक्नोलॉजी का उदहारण है। यह पूरे भारत में एक समान एक्स-शोरूम कीमत 48,00,000/- रुपये में उपलब्ध होगी। आल न्यू कैमरी हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल की हाइब्रिड बैटरी 8 साल या 160,000 किलोमीटर की वारंटी के साथ आती है। वाहन की बुकिंग शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'इतिहास गवाह है कि ललकार कर भाग जाने वाले को भगोड़ा बोलते हैं...', अयोध्या में CM योगी की चुनौती से पीछे हटने पर अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला | 'जनादेश से सीनाजोरी कर रहे हैं राहुल गांधी, देश में अराजकता फैला रहे हैं, 99 चुनाव हारे और ठीकरा...', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर किया जोरदार हमला |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×