नोएडा में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 39 थानाक्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर सलारपुर गांव के पास से आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नागरिकों के नाम मोहम्मद फखरुद्दीन उर्फ रोनी (20), रिहान (22) , मोहम्मद मोमीन (23) , मोहम्मद कामरुल (18), मोहम्मद क्यूम उर्फ रिपोन (24), रविउल इस्लाम (24), रासिल (19) तथा सोहेल राणा (20) हैं, जो बांग्लादेश के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने छह फर्जी आधार कार्ड एवं एक फर्जी पैन कार्ड बरामद किया है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सलारपुर गांव में अवैध रूप से छिपकर रह रहे थे। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 336(3), 340(2) तथा 14 ए विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इन लोगों ने 10 दिन पहले ही भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था और पश्चिम बंगाल के रास्ते नोएडा पहुंचे थे। प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'इतिहास गवाह है कि ललकार कर भाग जाने वाले को भगोड़ा बोलते हैं...', अयोध्या में CM योगी की चुनौती से पीछे हटने पर अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला | 'जनादेश से सीनाजोरी कर रहे हैं राहुल गांधी, देश में अराजकता फैला रहे हैं, 99 चुनाव हारे और ठीकरा...', अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर किया जोरदार हमला |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×