कानपुर जिलाधिकारी ने बिरहाना रोड स्थित KPM अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, जहाँ फर्जी अभिलेख तैयार मिले

  • जो आप लोग कर रहे है, वो आग में कूदने वाला काम है-न शर्म है न भय है : जिलाधिकारी कानपुर
कानपुर शासन के निर्देश में अर्बन एवं रूरल पीएचसी में आरोग्य मेला आयोजित किए जाने के निर्देश के क्रम में जनपद में आरोग्य मेले को आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा बिरहाना रोड पटकापुर स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सुबह 10:30 पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया की ड्यूटी में उपस्थित डॉ दीप्ति गुप्ता द्वारा फर्जी अभिलेख तैयार करते हुए मरीजों के नाम रजिस्टर में दर्ज किए गए थे। पुस्टि करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा एक मरीज से फोन पर बात की गई की क्या आप आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे। उस व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि वह कभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गया ही नहीं।
इस पर जिलाधिकारी द्वारा  डॉक्टर दीप्ति से उनके द्वारा फर्जी तरीके से अभिलेखों में नाम दर्ज करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि उन्होंने फर्जी तरीके से नाम दर्ज किए हैं। इसके संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित डॉक्टर दीप्ति के खिलाफ कार्यवाही किए जाने के निर्देश उपस्थित प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। साथ ही पर्यवेक्षक अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ भी कार्यवाही किए जाने हेतु शासन को पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! NEET दोबारा देने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा का ऐलान, केंद्रों पर मिलेंगे मुफ्त 'सत्तू और पानी'  | UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द | West Bengal: PM Modi को झालमुड़ी परोसने वाले को धमकी, Pakistan से आ रहे Threat Calls, पुलिस ने दी सुरक्षा | AAP छोड़ BJP में आए Raghav Chadha को मिला बड़ा पद, Rajya Sabha याचिका समिति के बने चेयरमैन
Advertisement ×